Weather Update Today: दिल्ली में छाए बादल, उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश में 3 डिग्री तक गिरी गिरावट; जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली के मौसम में अचानक हुए बदलाव के बाद आज बादल छाए रहने का अनुमान है. वहीं आज भी मौसम संतुलित रहने की संभावना है, लेकिन तापमान में कुछ बदलाव हो सकता है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. दिन भर धूप और बादलों का आना-जाना लगा रहेगा, जिससे मौसम सुहावना रहेगा. हालांकि, बढ़ती उमस के कारण थोड़ी गर्मी महसूस हो सकती है. आईएमडी ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है, इसलिए मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है. कुल मिलाकर, दिल्लीवासियों को न तो ज्यादा गर्मी होगी और न ही ज्यादा ठंड. वहीं, अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली का अधिकतम तापमान लगभग 34°C तक और न्यूनतम तापमान 17°C के आसपास रहेगा. धूप खिलने पर तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक महसूस हो सकता है. साथ ही, लगभग 70% आर्द्रता रहने की संभावना है, जिससे हवा में थोड़ी चिपचिपाहट महसूस होगी. सुबह और शाम अपेक्षाकृत ठंडी रहेंगी, जबकि दोपहर थोड़ी गर्म हो सकती है. ऐसे में हल्के और आरामदायक कपड़े पहनना बेहतर रहेगा.

भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 14 से 18 मार्च के बीच दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. पूर्वानुमान के मुताबिक, 15 मार्च को हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है, जिससे तापमान में कुछ समय के लिए गिरावट आ सकती है. अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. हालांकि, आने वाले हफ्तों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा. मार्च के अंत तक दिल्ली में गर्मी काफी बढ़ जाएगी.

यूपी में गिरेगा पारा

उत्तर प्रदेश में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. तेज हवाओं की वजह से गर्मी से राहत मिल सकती है. 16 मार्च सोमवार को बादल छाने के साथ हल्की बूंदा-बांदी होने की संभावना है. साथ ही दिन में बादल होने और हवा की रफ्तार तेज होने के कारण अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री की कमी भी दर्ज होने की संभावना जताई है. कानपुर में धूप निकलने के साथ कहीं-कहीं पाकेट्स में बदलो की आवाजाही की संभावना है.

इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी के मुताबिक,केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश के मौसम में बड़े फेरबदल की संभावना है. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो दिनों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है. पहाड़ी और पूर्वोत्तर क्षेत्र जैसे पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. दक्षिण भारत में भी वर्षा की गतिविधियों में तेजी आने के आसार हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     सोनम वांगचुक की हिरासत पर सरकार का बड़ा यू-टर्न! गृह मंत्रालय ने तत्काल रिहाई का दिया आदेश; दिल्ली बॉर्डर से लद्दाख तक जश्न का माहौल     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |     MP के संतरों ने मंडियों में मचाया धमाल, रिकॉर्ड तोड़ मिल रहे दाम; लेकिन इस एक डर ने छीन ली किसानों की नींद!     |     ईरान-अमेरिका युद्ध शुरू! बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर भीषण हमला, 24 घंटे में दूसरी बार दहला दुबई; खाड़ी देशों में रेड अलर्ट     |     दुनियाभर में तेल संकट की आहट! ईरान ने ‘होर्मुज’ के लिए रखी नई शर्त; अब डॉलर नहीं, इस करेंसी में होगा तेल का सौदा!     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें