मुर्शिदाबाद में हिंसा: सोची-समझी साजिश या अचानक भड़का गुस्सा? चुनाव से पहले सुलगा बंगाल, दांव पर लगी दिग्गजों की साख

पश्चिम बंगाल के मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में हुए हिंसा से राज्य की सियासत गरमा गई है. हिंसा की शुरुआत शुक्रवार को झारखंड में मुर्शिदाबाद के एक प्रवासी मजदूर अलाउद्दीन की हत्या को लेकर विरोध प्रदर्शन से शुरू हुई. प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा और मीडिया और पुलिस पर हमले किये गए. पुलिस ने लाठीचार्ज किया और करीब 30 लोग घायल हो गये. बाद में पुलिस ने इस मामले में 30 लोगों को गिरफ्तार किया है, लेकिन हिंसा के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है.

बेलडांगा में हिंसा पर सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि कुछ लोग पॉलिटिकल मकसद से हिंसा को सपोर्ट कर रहे हैं. उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे किसी के भड़काने में न आएं.

उन्होंने कहा कि माइनॉरिटीज का गुस्सा नैचुरल है, लेकिन हर एक के खिलाफ FIR फाइल की गई है. हम उन्हें अरेस्ट भी करेंगे. जो हो रहा है वह गलत है और यह बीजेपी शासित राज्यों में हो रहा है तो बीजेपी बंगाल में कैसे कह सकती है कि हमें वोट दो? क्या बीजेपी-शासित राज्यों में बंगाली में बोलना ज़ुल्म है?

गद्दारों ने भड़काई हिंसा… अभिषेक बनर्जी ने साधा निशाना

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को मुर्शिदाबाद में हिंसा के लिए हुमायूं कबीर का नाम लिए बिना उन पर हमला बोला. अभिषेक बनर्जी ने कहा कि बेलडांगा में अशांति सीधे तौर पर ‘गद्दारों’ ने भड़काई है.

अभिषेक बनर्जी ने कहा, “मुझे पता चला कि बीजेपी के बाबू बेलडांगा में अशांति फैला रहे हैं. इस धरती पर एक और गद्दार पैदा हो गया है. इसमें उसका भी सीधा सपोर्ट है. मुर्शिदाबाद को इन गद्दारों के खिलाफ एकजुट होना चाहिए. हमें उन लोगों के खिलाफ एकजुट होना चाहिए जो बांटने वाली राजनीति के बीज बो रहे हैं, लोगों को लोगों के खिलाफ खड़ा कर रहे हैं.”

राज्यपाल कार्रवाई करें… शुभेंदु अधिकार ने की मांग

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने मुर्शिदाबाद में हिंसा पर कहा कि मैं मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में चल रही सांप्रदायिक हिंसा से बहुत चिंतित और गुस्से में हूं, जहां बेगुनाह हिंदू परिवारों को उनके घरों, दुकानों और पूजा की जगहों पर टारगेटेड हमलों का सामना करना पड़ रहा है.

उन्होंने कहा कि पिछले 48 घंटों में, दंगाइयों ने आतंक फैलाया है, प्रॉपर्टी में तोड़फोड़ की है और पत्रकारों पर भी हमला किया है जो सिर्फ सच बता रहे थे. यह डेमोक्रेसी और कानून के राज पर सीधा हमला है. मुझे सबसे ज़्यादा हैरानी राज्य प्रशासन की पूरी तरह से निष्क्रियता से हुई है.

उन्होंने राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शांति बहाल करने और लोगों की जान बचाने के लिए तुरंत रोक लगाने के आदेश और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की अपील की है. उन्होंने कहा कि मैं माननीय गवर्नर से बिना किसी हिचकिचाहट के दखल देने और राज्य को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश देने का आग्रह करता हूं.

अधीर और कबीर ने भी उठाए सवाल

बेलडांगा में भड़की हिंसा पर टीएमसी के पूर्व विधायक और जेयूपी चेयरमैन हुमायूं कबीर ने कहा कि आम आदमी को प्रशासन पर भरोसा रखना चाहिए. कुछ लोगों ने फिर से सड़कें ब्लॉक कर दी हैं. मैं उनसे मिला भी और उन्हें समझने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने मेरी बात नहीं सुनी.

बेलडांगा में भड़की हिंसा पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार यह समझने की कोशिश नहीं कर रही है कि लोगों में इतना गुस्सा क्यों है? प्रवासी मजदूरों पर लगातार हमले क्यों हो रहे हैं?…कोई भी उनकी शिकायतें सुनने को तैयार नहीं है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     PM Modi on Middle East Crisis: पीएम मोदी का बड़ा ‘डिप्लोमैटिक’ एक्शन, फ्रांस-ओमान समेत कई देशों के प्रमुखों से की बात; शांति और स्थिरता पर जोर     |     असम में ‘सियासी’ महाभारत! पिता प्रद्युत बोरदोलोई ने थमा BJP का दामन, तो बेटे ने ठुकराया कांग्रेस का टिकट; मची खलबली     |     RSS का ‘डिजिटल’ अवतार! सोशल मीडिया पर दबदबा बढ़ाने की तैयारी; संघ प्रमुख मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों को दिया नया मंत्र     |     Rajnath Singh on Drone Technology: स्वदेशी ड्रोन निर्माण में आत्मनिर्भरता जरूरी, बढ़ती चुनौतियों के बीच रक्षा मंत्री का ‘मिशन स्वदेशी’ पर जोर     |     Sadhguru vs Nakkeeran: दिल्ली हाई कोर्ट से ईशा फाउंडेशन को राहत, नकीरन पत्रिका को मानहानिकारक कंटेंट हटाने का निर्देश     |     Uttam Nagar Tarun Murder Case: राहुल गांधी ने की जनता से संयम बरतने की अपील, उत्तम नगर में हत्या के बाद सियासी सरगर्मी तेज     |     Chandauli Bridge Collapse: चंदौली में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, ढलाई के दौरान हुआ हादसा; एक मजदूर घायल     |     Eve Teasing Video Viral: लड़की का पीछा करने वाले 2 मनचले गिरफ्तार, 20 मिनट तक सड़क पर मचाया तांडव; पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     बंगाल चुनाव में BJP का ‘मिशन 2026’! 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी; अब तक 255 नामों का ऐलान, देखें किसे मिला टिकट और किसका पत्ता कटा?     |     “हम कभी नहीं झुकेंगे!”—अफसरों के तबादले पर चुनाव आयोग से भिड़ीं ममता बनर्जी; बंगाल में ‘दीदी’ बनाम EC की बड़ी जंग शुरू     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें