वाराणसी: सरकारी अस्पताल बनी ‘मधुशाला’! पैथोलॉजी लैब में जाम छलकाते दिखे कर्मचारी; वायरल वीडियो से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, देखें शर्मनाक मंजर

एक तरफ सरकार का दावा है कि बीते दस सालों में सूबे में सरकारी अस्पतालों का काया कल्प हो गया है, लेकिन दूसरी तरफ उन्हीं सरकारी अस्पतालों से जो तस्वीर सामने आती रही हैं वो इन दावों की पोल खोल के रख देती हैं. ताजा मामला वाराणसी के जिला अस्पताल से जुड़ा है. यहां दीन दयाल उपाध्याय जिला अस्पताल के पैथालॉजी में ड्यूटी के दौरान कर्मचारी कॉकटेल पार्टी करते नजर आए हैं. अस्पताल के कर्मचारियों ने ड्यूटी करने के दौरान पैथोलॉजी लैब में ही दारू व मुर्गा की पार्टी शुरू कर दी.सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया.

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर आरएस राम ने बताया कि वीडियो के सामने आने के बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं. एक कमेटी इस वीडियो की जांच और कर्मचारियों को चिन्हित करेगी. उन्होंने कहा कि ये वीडियो पुराना है, पिछले साल के जून-जुलाई का है, और उस समय मैं यहां नही था. लेकिन अस्पताल की साख और डिसिप्लिन का सवाल है, मर्यादित आचरण से जुड़ा मामला है, इसलिए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

वायरल वीडियो की जांच शुरू

जिला अस्पताल में क्षेत्रीय निदान केंद्र में ब्लड सैम्पल के साथ ही मरीजों के लिए जांच रिपोर्ट की सुविधा है. जिसके तहत उनकी सैम्पलिंग के बाद उन्हें रिपोर्ट दी जाती है. वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन कर्मचारियों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रहा है. एक कमेटी इस वीडियो की जांच और पार्टी में शामिल कर्मचारियों को चिन्हित करेगी.

जिला अस्पताल के सीएमएस ने क्या कहा?

वीडियो में अस्पताल के पैथोलॉजी में कार्यरत लैब टेक्नीशियन व सैम्पलिंग के कर्मचारी बताए जा रहे हैं. हालांकि, ये जांच कमेटी को तय करना है कि ये कौन लोग हैं, जो अस्पताल की मर्यादा को तार-तार कर रहे हैं. जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर आरएस राम ने बताया कि वीडियो के सामने आने के बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं. एक कमेटी इस वीडियो की जांच और कर्मचारियों को चिन्हित करेगी. इसके लिए निर्देश दिए गए हैं, जल्द ही सबकुछ साफ हो जाएगा.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     जालंधर वासियों की बल्ले-बल्ले! 10 साल बाद फिर दौड़ेगी ‘सिटी बस’, सड़कों पर उतरेंगी 97 इलेक्ट्रिक बसें; जानें क्या होगा रूट और किराया     |     स्कूली छात्रों के लिए खुशखबरी! NCERT ने लिया अब तक का सबसे बड़ा फैसला; किताबों का बोझ होगा कम, बदल जाएगा पढ़ाई का अंदाज     |     Ludhiana Excise Policy 2026-27: लुधियाना में 32 शराब ग्रुप्स हुए रिन्यू, लाइसेंस फीस में भारी इजाफा; बाकी बचे 12 ठेकों के लिए होगा ई-टेंडर     |     नशा तस्करों पर पुलिस का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! हेरोइन की बड़ी खेप सप्लाई करने जा रहा तस्कर गिरफ्तार; नशे के काले कारोबार का पर्दाफाश     |     Road Accident News: सड़क पार कर रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में गई जान; पुलिस जांच में जुटी     |     Katra Weather Update: माता वैष्णो देवी भवन में मौसम का बदला मिजाज, घने कोहरे के बीच हो रहे दर्शन; श्रद्धालुओं के लिए जरूरी एडवायजरी     |     Bambiha Gang Arrest: बंबीहा गैंग का लीडर 2 साथियों सहित गिरफ्तार, 11 पिस्टल और कारतूस बरामद; पुलिस ने हथियार तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश     |     पंजाब में शराब के शौकीनों को झटका! नई आबकारी नीति 2026-27 को मंजूरी; महंगी होगी शराब, जानें ठेकों को लेकर क्या है सरकार का नया आदेश     |     Haryana News: अभय चौटाला की सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से जवाब तलब; जानें क्या है पूरा मामला     |     Karnal Fire News: करनाल के अमानी फार्म में लगी भीषण आग, करोड़ों का बैंक्वेट हॉल जलकर खाक; दमकल की गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें