Utkal Express Newborn Baby: उत्कल एक्सप्रेस के टॉयलेट में मिली लावारिस नवजात, आरपीएफ ने रेस्क्यू कर कटनी जिला अस्पताल पहुँचाया मध्यप्रदेश By Nayan Datt Last updated Mar 30, 2026 कटनी। कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब उत्कल एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में एक नवजात बच्ची पड़ी मिली। मामले की जानकारी लगते ही आरपीएफ और जीआरपी का स्टाफ पहुंचा व नवजात को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। यह भी पढ़ें MP Electric Bus Update: इंदौर से महेश्वर और बुरहानपुर तक… Apr 5, 2026 Jabalpur Crime: जबलपुर में ‘नकली परिवार’ का बड़ा… Apr 5, 2026 जानकारी के अनुसार दिल्ली की ओर से आने वाली उत्कल एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस 4 में सुबह ट्रेन के कटनी मुड़वारा पहुंचने से पहले टॉयलेट गए एक यात्री ने नवजात को पड़े देखा। इसके बाद कोच में हड़कंप मच गया। लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। Share