रायपुर में यूपी के तस्कर का बड़ा गेम ओवर! 14 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

रायपुर: होली के दिन रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. रायपुर पुलिस ने भारी मात्रा में ना सिर्फ गांजा जब्त किया बल्कि आरोपी को भी गिरफ्तार किया. आरोपी कबीरनगर में गांजा बेचने के लिए घूम रहा था.

14 लाख रुपये का गांजा जब्त

क्राइम एवं साइबर पुलिस उपायुक्त स्मृतिक राजनाला ने गांजा तस्करी में मिली बड़ी सफलता के बारे में बताया. “राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में पुलिस को मुखबिर से बड़ी मात्रा में गांजा तस्करी की सूचना मिली. जिसके अनुसार सीता नगर गोगांव रोड अविनाश आशियाना के पीछे स्थित भाठा के पास एक व्यक्ति बैग में गांजा रखकर बेचने की फिराक में घूम रहा था. बिना देर किए कबीर नगर पुलिस साइबर यूनिट रायपुर, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मौके पर पहुंची. आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया. उसके सामान की जांच की गई.”

राजनाला ने आगे जानकारी दी कि दो सूटकेस और एक बैग की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में गांजा मिला. कबीर नगर पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार किया और गांजा जब्त किया. आरोपी के पास से लगभग 28 किलो गांजा मिला. गांजा का बाजार मूल्य लगभग 14 लाख रुपए है.

यूपी का रहने वाला है आरोपी

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अविनाश अग्रहारी बताया, जो उत्तर प्रदेश के रायबरेली का रहने वाला है. आरोपी के खिलाफ खाना कबीर नगर में धारा 20 सी नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.

मोबाइल फोन से मिल सकते हैं कई सुराग

आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है. पुलिस आरोपी से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तार से पूछताछ कर एंड टू एंड कार्रवाई करेगी. क्राइम एवं साइबर रायपुर के नेतृत्व में 10 सदस्यीय एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम का गठन किया गया है, जो फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन सोर्स पॉइंट, डेस्टिनेशन पॉइंट पर प्रभावी कार्रवाई करने के साथ ही सोर्स के बारे में जानकारी हासिल कर उसके खिलाफ एक्शन लेगी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     रुद्रपुर में तनाव! नमाजी से मारपीट के बाद अटरिया मंदिर प्रबंधक का एक और वीडियो वायरल, क्या और गहराएगी कानूनी मुश्किलें?     |     शर्मनाक! टॉयलेट के अंदर कैमरा… बागपत टोल प्लाजा की इस करतूत ने उड़ाए सबके होश, महिलाओं ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन     |     दिल्ली में ‘लद्दाख’ की झलक! ISBT के पास बनेगा बेहद खूबसूरत फुट ओवरब्रिज, मुख्यमंत्री ने 3 करोड़ के प्रोजेक्ट को दी हरी झंडी     |     आस्था, परंपरा और प्रगति: उत्तराखंड की इस अनोखी होली ने जीता सबका दिल, पारंपरिक वेशभूषा में लोक कलाकारों ने बांधा समां     |     नीतीश कुमार का ‘दिल्ली’ की ओर कदम! अमित शाह की मौजूदगी में भरा राज्यसभा का नामांकन, बिहार की सियासत में नई पारी की शुरुआत     |     Arjun Tendulkar Wedding: सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक संग लिए सात फेरे, मुंबई में संपन्न हुई शाही शादी; देखें पहली तस्वीर     |     राज्यसभा चुनाव में भाजपा का ‘मास्टर स्ट्रोक’: बिहार से नितिन नबीन तो ओडिशा से मनमोहन सामल, जानें हर राज्य की रणनीति     |     ईरान में एक युग का अंत! अली खामेनेई की मौत पर भारत ने प्रकट किया दुख, विदेश सचिव ने दूतावास पहुंचकर दर्ज कराई संवेदना     |     होली के रंग में पड़ा भंग! करनाल में दो घरों के बुझे चिराग, त्योहार की शाम मौत बनकर आई; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल     |     दिनदहाड़े चोरी की खौफनाक दास्तां: रेवाड़ी में शातिर चोर ने ऐसे पार किया लाखों का माल, पुलिस की पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें