UP में मोदी-योगी का डबल इंजन हिट, पंजाब में केजरी के दिल्ली मॉडल को जनता का अप्रूवल मिलने के आसार देश By Nayan Datt On Mar 7, 2022 नई दिल्ली 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। सबसे पहले बात उत्तर प्रदेश की, जहां योगी और मोदी की जोड़ी फिर से हिट होती नजर आ रही है। इस राज्य में सेपिअंस रिसर्च के एग्जिट पोल में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है। इसके मुताबिक, भाजपा को 212 सीटें मिल सकती हैं। अब बात पंजाब की। यहां एग्जिट पोल के नतीजे दिखा रहे हैं कि आम आदमी पार्टी (AAP) को स्पष्ट बहुमत मिल सकता है। एक्सिस माय इंडिया-आजतक के सर्वे में आम आदमी पार्टी को 83 सीटें मिलती दिख रही हैं। सी वोटर-एबीपी के सर्वे में भी AAP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। पंजाब में किसी को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। यह भी पढ़ें Harivansh Narayan Singh: हरिवंश का दोबारा राज्यसभा उपसभापति… Apr 16, 2026 Women’s Reservation: ‘OBC कोटा और जाति जनगणना के… Apr 16, 2026 गोवा में हंग असेंबली, उत्तराखंड में स्थित स्पष्ट नहीं गोवा में एक्सिस माय इंडिया-आजतक और डिजाइन बॉक्स-जी न्यूज के सर्वे के मुताबिक किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। उधर, उत्तराखंड में 3 एग्जिट पोल में दो में भाजपा और एक में कांग्रेस सत्ता बनाती दिख रही है। मणिपुर की बात करें तो 3 सर्वे में भाजपा अपनी सत्ता बरकरार रखने में कामयाब होती दिख रही है। Share