Ukraine Crisis: यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए SpiceJet भी करेंगी मदद, चलाएगी स्पेशल फ्लाइट देश By Nayan Datt On Feb 28, 2022 स्पाइस जेट, यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए बुडापेस्ट, हंगरी के लिए एक विशेष निकासी उड़ान संचालित करेगा। स्पाइस जेट की ओर से सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि एयरलाइन इस विशेष उड़ान के लिए अपने बोइंग 737 मैक्स विमान का इस्तेमाल करेगी। यह भी पढ़ें पेपर लीक के ‘Proceeds of Crime’ की होगी जांच: ED… Aug 10, 2026 केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला,… Aug 10, 2026 विमान दिल्ली से बुडापेस्ट के लिए उड़ान भरेगा और वापसी की विमान कुटैसी, जॉर्जिया के रास्ते संचालित होगी। विज्ञप्ति में कहा गया कि स्पाइस जेट अधिक निकासी उड़ानें संचालित करने की योजना बना रही है और संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा कर रही है। Share