Tribal Welfare News: आदिम जनजातियों को टूटी झोपड़ियों से मिलेगी आजादी, 792 परिवारों के लिए बन रहे पक्के आवास

लातेहार: समाज के सबसे निचले पायदान पर जीवन यापन करने वाले आदिम जनजातियों के लिए प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान वरदान साबित हो रहा है. प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत आदिम जनजातियों की बदहाली को खत्म करने के लिए जो अभियान चला है, वह अभियान अब धीरे-धीरे धरातल पर भी उतरने लगा है. इसी अभियान के तहत जिले के सभी आदिम जनजातियों को पक्का मकान देने की योजना अंतिम चरण में है. इसमें 792 आदिम जनजातियों के लिए पीएम आवास की स्वीकृति भी दे दी गई है और उसका निर्माण भी आरंभ हो गया है.

दरअसल, लातेहार जिले में लगभग 3963 आदिम जनजाति परिवार निवास करते हैं. सरकार इन्हें बिरसा आवास उपलब्ध कराती थी. लेकिन जिले में कई ऐसे आदिम जनजाति परिवार थे, जिन्हें आवास की सुविधा नहीं मिल पाई थी. प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत अब उन आदिम जनजातियों के विकास के लिए कार्य योजना तैयार की गई और सर्वे किया गया. इसके बाद सभी जरूरतमंद आदिम जनजातियों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति प्रदान की गई. संभावना है कि आने वाले कुछ दिनों में आदिम जनजातियों के सभी परिवार पक्के आवास में रहने लगेंगे.

बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य से भी किया जा रहा है परिपूर्ण

इस संबंध में लातेहार समेकित आदिवासी विकास परिषद (आईटीडीए) के निदेशक प्रवीण कुमार गगरई ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत लक्ष्य रखा गया है कि आदिम जनजातियों को सभी प्रकार की सुविधाओं से परिपूर्ण किया जाएगा. जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके. उन्होंने कहा आदिम जनजातियों की संख्या जहां भी है, उस इलाके में सड़क, बिजली, पानी के अलावे शिक्षा और स्वास्थ्य की भी बेहतर व्यवस्था की जा रही है. आईटीडीए ने कहा कि सभी आदमी जनजातियों को राशन कार्ड से भी परिपूर्ण कर लिया गया है. डाकिया योजना के तहत इन्हें घर तक राशन पहुंचाया जाता है.

लातेहार में रहते हैं ये आदिम जनजाति के लोग

लातेहार जिले में मुख्य रूप से बिरजिया, बिरहोर, परहिया, असुर-आगरिया, सबर, कोरबा आदि आदमी जनजाति के लोग रहते हैं. इनमें सबसे अधिक संख्या परहिया आदमी जनजाति की है. आदिम जनजातियों का अधिकांश गांव सुदूर इलाके में ही बसा हुआ रहता है. लातेहार और मनिका प्रखंड के कुछ इलाकों में बिरहोर जनजाति के लोग निवास करते हैं. जबकि महुआडांड़ प्रखंड के इलाके में बिरजिया और कोरबा आदमी जनजाति निवास करते हैं. असुर-अगरिया और परहिया आदिम जनजाति समुदाय के लोग लगभग सभी प्रखंडों में हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मॉक ड्रिल नहीं हकीकत! दुश्मन की सीमा में गिरा अमेरिकी पायलट, 48 घंटे के उस खौफनाक ऑपरेशन की पूरी कहानी     |     CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आसमानी आफत! अगले 24 घंटे भारी बारिश, ओले और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट     |     सावधान रेल यात्री! आज बिलासपुर से रायपुर के बीच नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, रद्द और डायवर्ट ट्रेनों की पूरी सूची जारी     |     20 साल का साथ और आँखों में अंधेरा: बूढ़े ‘छोटू’ की जंगल में विदाई, रो पड़ीं सबकी आंखें     |     Ambikapur Horror: अंबिकापुर में ‘निर्भया’ जैसी दरिंदगी से उबला शहर, सड़कों पर उतरी जनता; आरोपियों को फांसी की मांग     |     CG vs Telangana: ₹2,000 करोड़ के बिजली बिल पर ठनी! छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच आर-पार की जंग     |     एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 26 साल पुराने घोटाले में पूर्व प्रबंधक अरेस्ट, ₹1 करोड़ 86 लाख के गबन का है आरोप     |     भिलाई में छात्रा का आत्मघाती कदम: सुसाइड नोट में लिखा- ‘मम्मी-पापा मुझे माफ करना’, स्मृति नगर में भी छात्र ने दी जान     |     Chhattisgarh Mineral Revenue: छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग! खनिज राजस्व में रचा इतिहास, 2025-26 में हुई 16,625 करोड़ की बंपर आय     |     Abujhmad Transformation: अबूझमाड़ में थमी नक्सली हिंसा, नारायणपुर के बेनूर से शुरू हुआ विकास का नया अध्याय     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें