बर्दवान में संग्राम! SIR हियरिंग के दौरान मजिस्ट्रेट ऑफिस में भिड़े TMC और BJP कार्यकर्ता, इलाके में भारी तनाव

पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव होने है, जिसको लेकर सभा राजनीतिक दल तैयारियों में जुट हुए हैं. चुनाव से पहले मतदाता सूची संशोधन (SIR) को लेकर घमासान मचा हुआ है. बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच ईस्ट बर्दवान में SIR हियरिंग को लेकर टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई.

जानकारी के मुताबिक शनिवार (17 जनवरी) को ईस्ट बर्दवान में डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के ऑफिस के सामने SIR हियरिंग हियरिंग में फॉर्म नंबर 7 जमा करने को लेकर तनाव पैदा हो गया. तृणमूल कांग्रेस और BJP के एक-दूसरे के खिलाफ नारे लगाने से हालात बेहद खराब हो गए.

बीजेपी कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प

इधर जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची.इस दौरान हालात इतने खराब हो गए कि बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के एक ग्रुप की पुलिस से बहस और हाथापाई हो गई. पुलिस ने इस घटना में बीजेपी के चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है.

बीजेपी का आरोप, टीएमसी का दावा

वहीं बीजेपी ने आरोप लगाया कि बर्दवान नॉर्थ सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट राजर्षि नाथ फॉर्म नंबर 7 जमा नहीं कर रहे थे. वो इसके विरोध में धरना और प्रदर्शन कर रहे थे. दूसरी ओर टीएमसी ने दावा किया कि BJP कार्यकर्ताओं ने जानबूझकर सुनवाई के दौरान अशांति फैलाने की कोशिश की और तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उस अफरा-तफरी को रोका.

पुलिस ने कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार

हालांकि पुलिस ने शुरू में दोनों पार्टियों को समझाकर हालात शांत करने की कोशिश की, लेकिन BJP का एक ग्रुप भड़क गया और पुलिस से बहस करने लगा. इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं नेपुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई और धक्का-मुक्की की, जिसकी वजह से कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया.

इलाके में पुलिसबल तैनात

हालात और ज्यादा बिगड़ने के डर से पुलिस ने दोनों पार्टियों को डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ऑफिस परिसर से हटा दिया. इसके बाद इलाके में बड़ी संख्या में RAF फोर्स तैनात की गई. फिलहाल हालात काबू में हैं, लेकिन डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट परिसर में अभी भी पुलिस की कड़ी निगरानी है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     PM Modi on Middle East Crisis: पीएम मोदी का बड़ा ‘डिप्लोमैटिक’ एक्शन, फ्रांस-ओमान समेत कई देशों के प्रमुखों से की बात; शांति और स्थिरता पर जोर     |     असम में ‘सियासी’ महाभारत! पिता प्रद्युत बोरदोलोई ने थमा BJP का दामन, तो बेटे ने ठुकराया कांग्रेस का टिकट; मची खलबली     |     RSS का ‘डिजिटल’ अवतार! सोशल मीडिया पर दबदबा बढ़ाने की तैयारी; संघ प्रमुख मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों को दिया नया मंत्र     |     Rajnath Singh on Drone Technology: स्वदेशी ड्रोन निर्माण में आत्मनिर्भरता जरूरी, बढ़ती चुनौतियों के बीच रक्षा मंत्री का ‘मिशन स्वदेशी’ पर जोर     |     Sadhguru vs Nakkeeran: दिल्ली हाई कोर्ट से ईशा फाउंडेशन को राहत, नकीरन पत्रिका को मानहानिकारक कंटेंट हटाने का निर्देश     |     Uttam Nagar Tarun Murder Case: राहुल गांधी ने की जनता से संयम बरतने की अपील, उत्तम नगर में हत्या के बाद सियासी सरगर्मी तेज     |     Chandauli Bridge Collapse: चंदौली में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, ढलाई के दौरान हुआ हादसा; एक मजदूर घायल     |     Eve Teasing Video Viral: लड़की का पीछा करने वाले 2 मनचले गिरफ्तार, 20 मिनट तक सड़क पर मचाया तांडव; पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     बंगाल चुनाव में BJP का ‘मिशन 2026’! 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी; अब तक 255 नामों का ऐलान, देखें किसे मिला टिकट और किसका पत्ता कटा?     |     “हम कभी नहीं झुकेंगे!”—अफसरों के तबादले पर चुनाव आयोग से भिड़ीं ममता बनर्जी; बंगाल में ‘दीदी’ बनाम EC की बड़ी जंग शुरू     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें