बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी! हड़कंप के बीच खाली कराया गया परिसर; डॉग स्क्वॉड और पुलिस की टीमें मौके पर, सर्च ऑपरेशन जारी

बेमेतरा: जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर को बम से उड़ने की धमकी मेल पर भेजी गई है. धमकी भरा ईमेल बेमेतरा जिला न्यायालय के आधिकारिक मेल पर आई है. जिसके बाद अदालत परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई. सूचना के बाद तत्काल न्यायालय परिसर और सटे तहसील परिसर को सुरक्षा के लिहाज से खाली करा लिया गया. स्थानीय पुलिस और डॉग स्कॉड की टीम मौके पर मौजूद है. टीम न्यायालय परिसर में चप्पे – चप्पे की जांच कर रही है.

कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

बेमेतरा जिला न्यायालय में लोक अभियोजक शिव गोपाल श्रीवास ने कहा, ”आज सुबह जब 11 बजे न्यायालय खुला तो मेल के माध्यम से अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मेल पर मिली. जिसके बाद तत्काल न्यायालय परिसर को खाली कराया गया. पुलिस विभाग पूरे मामले की जांच में जुट गई है. बम स्कॉड और डॉग स्कॉड टीम मिलकर जांच कर रही है. इस तरह की शरारत अगर किसी ने की है तो उसकी जांच की जानी चाहिए. आज अदालत में होने वाली पूरी प्रक्रिया रोक दी गई है. जांच टीम अपना काम कर रही है.”

धमकी भरे ईमेल पर पुलिस का बयान

बेमेतरा थाना प्रभारी सोनल ग्वाला ने कहा, ”माननीय न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद न्यायालय को खाली कराया गया है. हमारे प्रोटोकॉल के मुताबिक हम बम स्कॉड और डॉग स्कॉड की टीम के माध्यम से जांच कर रहे हैं. जांच पूरी होने के बाद पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठ पाएगा.”

साजिश या शरारत दोनों एंगल से होगी जांच

आज बेमेतरा के साथ ही बालोद न्यायालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी भरा ईमेल किसने भेजा और कहां से भेजा है इसका पता लगाया जा रहा है. इससे पहले 25 फरवरी को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिससे हाईकोर्ट परिसर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी. इसके अलावा, इससे पहले प्रदेश के अन्य जिलों जैसे राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा और जगदलपुर के न्यायालयों को भी इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं, पर जांच में यह बात सिर्फ महज अफवाह निकली थी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     जालंधर में विजिलेंस का बड़ा धमाका! पुलिस अधिकारी रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार; महकमे में मचा हड़कंप, देखें कैसे बिछाया गया जाल     |     Haryana Cabinet Meeting 2026: 24 मार्च को होगी हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक, सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में लिए जाएंगे बड़े फैसले     |     “महिलाओं के लिफाफों से निकाल लिए 51 हजार!” विधानसभा में प्रताप बाजवा का मान सरकार पर तीखा हमला; शगुन स्कीम को लेकर मचा भारी बवाल     |     “सुरक्षित नहीं रहा लोकतंत्र का मंदिर!” विधानसभा के बाहर पंजाब सरकार पर बरसे प्रताप सिंह बाजवा; कानून-व्यवस्था और सुरक्षा चूक पर दागे तीखे सवाल     |     Punjab Assembly Session 2026: प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब सरकार को घेरा, अवैध खनन और नशे के मुद्दे पर विधानसभा के बाहर किया तीखा हमला     |     होशियारपुर में आज से सख्त पाबंदियां लागू! डीसी आशिका जैन के आदेश से मची खलबली; बाहर निकलने से पहले जान लें नए नियम     |     Road Accident Update: कुत्ते को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत; जानें कहाँ हुआ यह भीषण सड़क हादसा     |     Ranjit Singh Encounter: रणजीत सिंह का अंतिम संस्कार आज, एनकाउंटर पर उठे सवालों के बीच समर्थकों की बड़ी बैठक; संघर्ष की नई रूपरेखा तैयार     |     Jalandhar Petrol Crisis: जालंधर के पेट्रोल पंपों पर ‘No Stock’ के बोर्ड, ईंधन के लिए भटक रहे वाहन चालक; शहर में गहराया पेट्रोल-डीजल का संकट     |     Jalandhar Traffic Jam: जालंधर के मेन चौक पर लगा ‘महाजाम’! थमे वाहनों के पहिये, सड़कों पर लगी किलोमीटर लंबी कतारें     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें