शातिर कातिल! पहले प्रेमिका को मारा, फिर खुद लिखवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट और रातों-रात भाग आया भारत

अमेरिका में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक बॉयफ्रेंड ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड का मर्डर कर दिया. इतना ही नहीं गर्लफ्रेंड का मर्डर करने के बाद उसने खुद को बचाने के लिए एक प्लान रचा. लेकिन, वो अपने प्लान में फेल हो गया. 26 वर्षीय युवक अर्जुन शर्मा पर आरोप है कि उसने अमेरिका में अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी और इसके बाद हॉवर्ड काउंटी पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और भारत वापस आ गया. काउंटी पुलिस फिलहाल अमेरिका की संघीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर शर्मा का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है.

पुलिस के अनुसार, शर्मा ने 2 जनवरी को अपनी प्रेमिका की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने कहा था कि उसकी प्रेमिका निकिता गोदिशाला (27), जो एलिकॉट सिटी की रहने वाली थी, नए साल की पूर्व संध्या से लापता है. उसने यह भी बताया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को आखिरी बार कोलंबिया के ट्विन रिवर्स रोड पर स्थित अपने फ्लैट में देखा था. लेकिन, जब पुलिस ने जांच की तो मामला कुछ और ही निकल कर आया.

पुलिस जांच में बड़ा खुलासा

अर्जुन ने निकिता की जो लापता होने की रिपोर्ट लिखवाई थी उस पर पुलिस ने एक्शन लिया था और जांच शुरू की थी. लेकिन, जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी पुलिस को पता लगा कि जिस दिन अर्जुन ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई उसी दिन वो भारत के लिए निकल गया.

जैसे-जैसे शक बढ़ता गया, डिटेक्टिव विभाग ने जल्द ही उसके फ्लैट की तलाशी के लिए सर्च वारंट जारी किया. 3 दिसंबर को पुलिस ने अर्जुन शर्मा के फ्लैट से निकिता गोदिशाला का शव बरामद किया, जिसके शरीर पर चाकू से वार के निशान थे.

शव बरामद होने के बाद पुलिस ने अर्जुन शर्मा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया और फिलहाल उसकी तलाश कर रही है. आगे की जांच के तहत पुलिस इस हत्या के पीछे के असली मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

पुलिस की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, कोलंबिया के हॉवर्ड काउंटी में अपनी पूर्व प्रेमिका की हत्या करने और उसका शव अपने अपार्टमेंट में छोड़कर भारत भाग जाने के आरोपी युवक की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तलाश जारी है. जांचकर्ताओं का मानना है कि शर्मा ने 31 दिसंबर को शाम करीब 7 बजे के बाद निकिता गोदिशाला की हत्या की. पुलिस और संघीय कानून प्रवर्तन एजेंसियां अब भी शर्मा का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल हत्या के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं है और जांच जारी है.

दोस्तों ने क्या-क्या बताया?

हॉवर्ड काउंटी पुलिस के प्रवक्ता सेथ हॉफमैन ने WJZ इन्वेस्टिगेटर माइक हेलग्रेन से कहा, स्पष्ट रूप से इसमें कुछ प्री-प्लानिंग शामिल थी, क्योंकि अपराध करने के बाद वह देश से भागने में सफल रहा. न्यू ईयर ईव के बाद जब निकिता गोदिशाला से उसके दोस्तों की कोई बात नहीं हो पाई तो वो सभी परेशान हो गए. कुछ दोस्तों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों से उसकी जानकारी मांगी. पुलिस ने बताया कि 31 दिसंबर को शाम 7 बजे के तुरंत बाद उसने अपने करीबी लोगों से संपर्क करना बंद कर दिया था.

भारतीय दूतावास ने जताया दुख

भारत स्थित दूतावास ने भी इस मामले को लेकर एक्स पर पोस्ट किया. दूतावास ने लिखा, दूतावास निकिता गोदिशाला के परिवार के संपर्क में है और हर संभव कांसुलर सहायता दे रहे हैं. दूतावास स्थानीय अधिकारियों के साथ इस मामले पर लगातार फॉलो-अप कर रहा है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |     Auraiya Road Accident: औरैया में अनियंत्रित पिकअप ने बच्चे को कुचला, हादसे के बाद चालक फरार; परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा     |     RCB in IPL 2026: आरसीबी के पास इतिहास रचने का मौका, 19वें सीजन में खिताब जीतकर मुंबई-चेन्नई की बराबरी की ओर कदम बढ़ाएंगे किंग कोहली     |     Maharaja 2 Update: विजय सेतुपति की ‘महाराजा’ के सीक्वल की तैयारी शुरू? पहले पार्ट ने की थी छप्परफाड़ कमाई, जानें लेटेस्ट अपडेट     |     “नेतन्याहू जहाँ भी होगा, हम उसे मारेंगे”—IRGC ने दी इजराइली PM को जान से मारने की धमकी; ‘बच्चों का हत्यारा’ बताकर ईरान ने खोला सीधा मोर्चा!     |     ईरान को महायुद्ध में फंसाने की साजिश? US-इजराइल का ‘नकली ड्रोन’ ऑपरेशन शुरू; जानें कैसे ‘फूट डालो और युद्ध बढ़ाओ’ की नीति से दहला मिडिल ईस्ट     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें