थाना बना ‘कत्लगाह’: हरदोई में पुलिस के सामने ही पति ने पत्नी को गोलियों से भूना, कानून की उड़ी धज्जियां

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेमी के साथ फरार हुई पत्नी की पति ने थाने के भीतर ही गोली मारकर हत्या कर दी. इस वारदात ने न केवल इलाके में हड़कंप मचा दिया है, बल्कि पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

घटना हरदोई के पाली थाना क्षेत्र की है. रामापुर अटरिया निवासी अनूप की शादी 17 साल पहले सोनी के साथ हुई थी. बीते 7 जनवरी को सोनी अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी सुरजीत (निवासी शाहजहांपुर) के साथ फरार हो गई थी. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कल ही महिला को बरामद किया था और वह पुलिस अभिरक्षा में पाली थाने में मौजूद थी.आज सुबह जब सोनी खाना लेने के लिए थाने की कैंटीन की ओर जा रही थी, तभी पहले से घात लगाए बैठे पति अनूप ने अवैध असलहे से उस पर फायरिंग कर दी. गोली लगने से सोनी लहूलुहान होकर गिर पड़ी. उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पुलिस हिरासत में वारदात से उठे सवाल

थाने जैसे सुरक्षित स्थान पर अवैध हथियार लेकर घुसना और पुलिस की मौजूदगी में हत्या करना, सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता है. घटना के बाद थाने के बाहर तमाशबीनों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही जिले के आला पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं.

आरोपी पति गिरफ्तार, पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज

पुलिस ने आरोपी पति अनूप को वारदात के तुरंत बाद असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में सामने आया है कि वह पत्नी की बेवफाई से तंग था और बदला लेना चाहता था.

हरदोई के पुलिस अधीक्षक (SP) अशोक कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि थाने के भीतर हुई इस सुरक्षा चूक को गंभीरता से लिया गया है. पुलिसकर्मियों की लापरवाही को देखते हुए उनके विरुद्ध कड़ी विभागीय और विधिक कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय     |     रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बिगड़ा रसोई का बजट     |     बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन निर्माण की घोषणा     |     रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांदी की राखियों की भारी मांग     |     रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: ‘फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स’ परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस को भेजा जांच पत्र     |     रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: ‘फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स’ परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस को भेजा जांच पत्र     |     सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का दिया हवाला     |     बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्रशासन     |     रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लिपस्टिक के निशान     |     वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: ‘संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है’, बीजेपी-कांग्रेस में भी तकरार तेज     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें