कातिल चाइना डोर का कहर! युवक के चेहरे और नाक पर आए दर्जनों टांके, मौत के मुंह से बचकर लौटा पीड़ित

लुधियाना: पाबंदी के बावजूद बिक रही कातिल चाइना डोर मासूमों और राहगीरों के लिए काल बनी हुई है। ताजा मामला चंडीगढ़ रोड स्थित जमालपुर चौक का है जहां एक युवक इस खूनी डोर का शिकार हो गया। रैंबो डाइंग में काम करने वाला गुरप्रीत सिंह अपनी पत्नी के साथ स्कूटर पर जा रहा था, तभी अचानक हवा में प्लास्टिक डोर उसके चेहरे पर काल बनकर लिपटी और पलक झपकते ही उसकी नाक का मांस काट दिया। हादसा इतना भयानक था कि जैसे ही डोर गुरप्रीत के चेहरे पर लगी, उसने खुद को बचाने के लिए हाथ आगे किया। गला कटने से तो बच गया, लेकिन कातिल डोर ने उसकी नाक और हाथ को बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसकी नाक के नीचे 20 टांके और हाथ पर 5 टांके लगाए हैं। पीड़ित की हालत देख परिवार का बुरा हाल है।

सिर्फ कागजों तक सीमित है पुलिस की कार्रवाई

शहर में हर दिन हो रहे इन हादसों ने पुलिस प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है। लोगों का कहना है कि पुलिस केवल खानापूर्ति के लिए छोटे-मोटे पर्चे दर्ज करती है, जबकि बड़े डोर सप्लायर बेखौफ होकर मौत का यह सामान बेच रहे हैं। जमालपुर जैसे व्यस्त इलाके में हुए इस हादसे ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सडक़ों पर चलना अब सुरक्षित नहीं रह गया है।

लोगों में भारी रोष, कब थमेगा मौत का सिलसिला

इलाका निवासियों और राहगीरों ने प्रशासन के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि प्लास्टिक डोर का कहर लगातार जारी है लेकिन लोगों ने भी इसे इस्तेमाल करना बंद नहीं किया है। चंद रुपयों के लालच में दुकानदार और पतंगबाजी के शौकीन लोग दूसरों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। अब सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी के बाद ही गहरी नींद से जागेगा?

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Major Road Accident in Punjab: पंजाब में दर्दनाक बस हादसा: PRTC बस की ट्रक से भिड़ंत, दर्जनों यात्री घायल; राहत और बचाव कार्य जारी     |     Amritsar Golden Temple News: स्वर्ण मंदिर में शुरू हुई सोने की धुलाई सेवा: बरसों पुरानी परंपरा के तहत प्राकृतिक तरीके से चमकाया जाएगा सोना     |     UPSC CSE 2025 Final Result Out: UPSC सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी; अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप, देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट     |     Security Alert in Ranchi: बड़ी साजिश! रांची पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, खुफिया एजेंसियां और पुलिस जांच में जुटी     |     यात्री कृपया ध्यान दें! टाटी स्टेशन पर प्री-एनआई कार्य के कारण कई ट्रेनों के समय में बदलाव, कुछ ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट     |     झारखंड: पलामू में मॉब लिंचिंग की कोशिश नाकाम, बच्चा चोर समझकर बुजुर्ग को पीटने की कोशिश; पुलिस ने किया रेस्क्यू     |     हजारीबाग में चीख-पुकार! काल बनकर आई तेज रफ्तार गाड़ी और बिछा दी लाशें, 6 लोगों की हालत नाजुक; मंजर देख कांप उठे लोग     |     Jharkhand Weather Update Today: झारखंड में बढ़ेगा पारा, 7 मार्च से रांची समेत इन जिलों में गरज के साथ बारिश के आसार; जानें मौसम का हाल     |     खौफनाक मंजर! नशे में चूर ड्राइवर ने घर को बनाया कब्रिस्तान, स्कोर्पियो की टक्कर से बुजुर्ग महिला ने मौके पर तोड़ा दम     |     झारखंड की जनजातीय विरासत का होगा डिजिटलीकरण; BIT मेसरा में AI पर तीन दिवसीय नेशनल कार्यशाला शुरू     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें