लापरवाही की हद: अधिकारियों की सुस्ती से अंधेरे में डूबा ‘सखी’ केंद्र, 2 दिनों से ठप है कार्यालय का काम

रेवाड़ी:  महिला सुरक्षा और सहायता के लिए बनाए गए वन स्टॉप सेंटर ‘सखी’ में अधिकारियों की लापरवाही अब खुलकर सामने आ गई है। समय पर बिजली बिल का भुगतान न होने के कारण विद्युत विभाग ने केंद्र का कनेक्शन काट दिया, जिससे पिछले दो दिनों से पूरा कार्यालय अंधेरे में डूबा हुआ है। जानकारी के अनुसार 15 अगस्त से 10 जनवरी 2026 तक का 21 हजार 377 रुपये का बिजली बिल बकाया था। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

नतीजतन विभाग ने कार्रवाई करते हुए बिजली आपूर्ति बंद कर दी। बिजली कटने से कर्मचारियों के कंप्यूटर ठप पड़े हुए हैं। डाटा फीडिंग, केस अपडेट और महिलाओं से जुड़े जरूरी रिकॉर्ड का काम पूरी तरह प्रभावित हो गया है। इससे पीड़ित महिलाओं को समय पर मदद मिलना भी मुश्किल हो गया है। पहले ही राज्य महिला आयोग हरियाणा की चेयरपर्सन रेनू भाटिया द्वारा भवन को शिफ्ट करने और महिला पुलिस कर्मी की तैनाती के निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन इन आदेशों पर अब तक कोई अमल नहीं हुआ।

अब बिजली संकट ने प्रशासनिक उदासीनता को और उजागर कर दिया है। महत्वपूर्ण यह भी है कि महिला कल्याण से जुड़ा यह केंद्र लंबे समय से संसाधनों की कमी और अनदेखी का शिकार रहा है। जिम्मेदार अधिकारी केवल औपचारिकताओं तक सीमित नजर आ रहे हैं। अब सवाल यह है कि जब महिला सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दे से जुड़ा केंद्र ही लापरवाही का शिकार होगा, तो पीड़ितों को न्याय और सहायता कैसे मिलेगी। स्थानीय स्तर पर मांग की जा रही है कि मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो और जल्द से जल्द बिजली बहाल कर केंद्र को सुचारु किया जाए।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Chhattisgarh Assembly: स्काउट गाइड टेंडर घोटाले के आरोपों पर सदन में रार, विपक्ष ने सरकार को घेरा; जानें क्यों लगे ‘बोरे बासी’ के नारे     |     Dhamtari Weather Update: धमतरी में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, पेड़ गिरने से रास्ते बंद; बिजली सप्लाई ठप, देखें ग्राउंड रिपोर्ट     |     CG Assembly Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज गूंजेगा भर्ती घोटाला, कई अहम विधेयक होंगे पेश; साय सरकार का बड़ा एक्शन प्लान     |     Shramik Sahayata Yojana Fraud: श्रमिक सहायता योजना में धांधली, लेबर इंस्पेक्टर निलंबित और 2 पर केस दर्ज; फर्जी दस्तावेजों से डकारे पैसे     |     Raipur Hospital Accident: रायपुर में सेप्टिक टैंक साफ करते समय 3 सफाईकर्मियों की मौत, मोवा के निजी अस्पताल में हुआ बड़ा हादसा     |     Dantewada Wildlife Smuggling: दंतेवाड़ा में बाघ-तेंदुए की खाल बरामद, अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य गिरफ्तार; वन विभाग की बड़ी कार्रवाई     |     हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें