लापरवाही की हद: 17 महीने बाद भी छात्रों से दूर हाईटेक लैब, स्टाफ के अभाव में धूल फांक रहे लाखों के कंप्यूटर

खूंटी/रांची: खूंटी जिले के बिरसा कॉलेज में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब उद्घाटन के 17 महीने बाद भी छात्रों के लिए शुरू नहीं हो सकी है. जुलाई 2024 में 15 लाख रुपये की लागत से बनी इस लैब को बड़ी पहल बताते हुए जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उद्घाटन किया था, लेकिन हकीकत यह है कि आज भी कॉलेज के छात्र इस सुविधा से वंचित हैं.

जुलाई 2024 में हुआ था लैब का उद्घाटन

टीसीआई फाउंडेशन के सीएसआर फंड से बनी इस कंप्यूटर लैब का उद्घाटन 18 जुलाई 2024 को सांसद कालीचरण मुंडा, तत्कालीन विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, तत्कालीन उपायुक्त लोकेश मिश्रा और टीसीआई के वरीय उपाध्यक्ष नवीन गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया था. उस वक्त इसे छात्रों के भविष्य को डिजिटल रूप से मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया गया था.

रोजगार के अवसरों पर नकारात्मक असर

हालांकि, उद्घाटन के बाद से ही कॉलेज प्रशासन ने लैब को बंद रखा. लंबे समय तक बंद रहने के कारण छात्रों में नाराजगी बढ़ती गई. छात्रों का कहना है कि कंप्यूटर शिक्षा के अभाव में वे न सिर्फ प्रतियोगी परीक्षाओं में पिछड़ रहे हैं, बल्कि रोजगार के अवसरों पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है.

एबीवीपी ने उठाए गंभीर सवाल

कॉलेज प्रशासन की उदासीनता उस समय सामने आई, जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी कॉलेज पहुंचे और लैब का दरवाजा खुलवाया. अंदर का दृश्य चौंकाने वाला था. 20 कंप्यूटर और अन्य संसाधन धूल से ढके पड़े थे. साफ हो गया कि संसाधन उपलब्ध होने के बावजूद संचालन की कोई व्यवस्था नहीं की गई.

एबीवीपी प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इतने अच्छे कंप्यूटर लैब के बावजूद छात्रों को इसका लाभ नहीं मिलना शिक्षा व्यवस्था के प्रति गंभीर लापरवाही को दर्शाता है. उन्होंने कॉलेज प्रशासन से तत्काल निर्णय लेकर लैब को चालू करने की मांग की.

ढूंढा जाएगा समस्या का समाधान:- प्रिंसिपल

वहीं, कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य चंद्रकिशोर भगत ने बताया कि उनके कार्यकाल में लैब की स्थापना नहीं हुई थी और पूर्व के प्रभारी द्वारा आवश्यक कदम नहीं उठाए गए. उन्होंने कहा कि कॉलेज में फिलहाल न तो प्रशिक्षित शिक्षक हैं और न ही तकनीकी स्टाफ. जल्द ही प्रशासनिक बैठक कर समस्या का समाधान निकालने और कंप्यूटर लैब को शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा.

अब सवाल यह है कि क्या यह हाईटेक लैब सिर्फ उद्घाटन की शोभा बनकर रह जाएगी या वास्तव में छात्रों के भविष्य को संवारने में अपनी भूमिका निभा पाएगी. ईटीवी भारत इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     आम जनता को बड़ी राहत! मिडल ईस्ट में युद्ध के बीच भी नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम; सरकार ने बनाया यह ‘मास्टर प्लान     |     भदौड़ में सुखबीर बादल की दहाड़! “नशे और गैंगस्टर का करना होगा सफाया तभी बचेगा पंजाब”; अकाली दल की सरकार बनते ही अपराधियों पर होगा ‘सर्जिकल स्ट्राइक’     |     पंजाब में फिर लौटेगी ठंड! 9 जिलों में ओले गिरने का ‘ऑरेंज अलर्ट’; 50kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें मौसम विभाग की ताजा चेतावनी     |     जालंधर वासियों की बल्ले-बल्ले! 10 साल बाद फिर दौड़ेगी ‘सिटी बस’, सड़कों पर उतरेंगी 97 इलेक्ट्रिक बसें; जानें क्या होगा रूट और किराया     |     स्कूली छात्रों के लिए खुशखबरी! NCERT ने लिया अब तक का सबसे बड़ा फैसला; किताबों का बोझ होगा कम, बदल जाएगा पढ़ाई का अंदाज     |     Ludhiana Excise Policy 2026-27: लुधियाना में 32 शराब ग्रुप्स हुए रिन्यू, लाइसेंस फीस में भारी इजाफा; बाकी बचे 12 ठेकों के लिए होगा ई-टेंडर     |     नशा तस्करों पर पुलिस का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! हेरोइन की बड़ी खेप सप्लाई करने जा रहा तस्कर गिरफ्तार; नशे के काले कारोबार का पर्दाफाश     |     Road Accident News: सड़क पार कर रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में गई जान; पुलिस जांच में जुटी     |     Katra Weather Update: माता वैष्णो देवी भवन में मौसम का बदला मिजाज, घने कोहरे के बीच हो रहे दर्शन; श्रद्धालुओं के लिए जरूरी एडवायजरी     |     Bambiha Gang Arrest: बंबीहा गैंग का लीडर 2 साथियों सहित गिरफ्तार, 11 पिस्टल और कारतूस बरामद; पुलिस ने हथियार तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें