बेटे का जन्म और पिता की मौत! एक ही दिन घर आई ‘खुशी’ और ‘मातम’; रुला देगी इस परिवार की दास्तां

Gurugram Road Accident: एक तरफ घर में किलकारी गूंजी, तो दूसरी तरफ उसी घर का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया. हरियाणा के गुरुग्राम में एक सड़क हादसे ने एक परिवार को ऐसा दर्द दिया, जिसे वो कभी नहीं भूल पाएगा. गुरुग्राम के शिकोहपुर गांव का रहने वाला सुमित अब इस दुनिया में नहीं है. सड़क हादसे में उसकी मौत से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

सुमित एक प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड था. वह बीते 30 मार्च को अपनी गर्भवती पत्नी को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहा था. डिलीवरी का समय नजदीक था, इसलिए वह इमरजेंसी के लिए अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने साउथ पेरिफेरल रोड स्थित पेट्रोल पंप गया था. लेकिन लौटते समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

हादसे के बाद ट्रक चालक फरार

हादसा इतना भीषण था कि सुमित सड़क पर से दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह करीब आधे घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा. राहगीरों की मदद से उसे पहले नजदीकी अस्पताल और फिर एसजीटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया.

उधर, परिवार को जब इस हादसे की सूचना मिली तो घर में मातम छा गया. रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे और सुमित का शव घर लाकर अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे. लेकिन इसी बीच सुमित की पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई.

परिवार ने बहू को अस्पताल पहुंचाया. एक ओर सुमित का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया. सुमित और उसकी पत्नी प्रियंका ने डेढ़ महीने पहले ही अपनी शादी की तीसरी सालगिरह बड़े उत्साह से मनाई थी. दोनों अपने आने वाले बच्चे को लेकर बेहद खुश थे और भविष्य के सपने सजा रहे थे.

सदमे में घरवाले

परिवार ने पत्नी को सुमीत की मौत के बारे में नहीं बताया है. सिजेरियन डिलीवरी के बाद वह अस्पताल में भर्ती हैं और बार-बार अपने पति के बारे में पूछ रही हैं. हर बार परिवार के लोग आंसू छुपाकर उन्हें बहाने से टाल देते हैं.

इस हादसे को लेकर परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप भी लगाए हैं. उनका कहना है कि समय पर मदद मिलती तो शायद सुमित की जान बचाई जा सकती थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी परेड     |     Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा ट्रैक्टर, वीडियो वायरल     |     Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सुनाई आपबीती     |     Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने में जुटे स्थानीय लोग     |     Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख के पार     |     Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदियों पर FIR दर्ज     |     Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंसिपल ने रची खुद के अपहरण की साजिश     |     Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नबीन ने भी दिए ₹6.35 लाख     |     Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्तारी की मांग     |     Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया ‘अग्र महाकुंभ 2026’ का शुभारंभ; अग्रवाल समाज के योगदान को सराहा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें