Suspicious Death Case: संदिग्ध हालत में युवक की मौत, मौके पर मिले कागज में 2 लोगों के नाम; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

दुर्ग : सुपेला थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड में रहने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. शुरुआती तौर पर इसे सुसाइड माना जा रहा है, लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जिससे मामला और भी उलझ गया है. आपको बता दें कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव उसके किराए के घर में फंदे से लटका मिला. मृतक की पहचान मोहन रामटेक के रूप में हुई है, जो पिछले तीन महीनों से यहां रहकर पेंटिंग का काम कर रहा था.

मकान मालिक ने दी पुलिस को सूचना

शनिवार सुबह मकान मालिक को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. घर की तलाशी के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें दो नाम—राजू पाल और सोनिया गोस्वामी का जिक्र किया गया है. इन नामों के सामने आने से मामला और भी संदिग्ध हो गया है. वहीं मृतक के भाई नवीन रामटेके ने गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और सुसाइड नोट की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का. फिलहाल पुलिस दोनों एंगल से जांच कर रही है-सुखनंदन राठौर ,एएसपी

जांच के बाद ही सच आएगा सामने

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हुई इस घटना ने कई तरह की आशंकाएं पैदा की है. जहां एक ओर मौके से मिले सुसाइड नोट में दो लोगों का नाम है,तो वहीं दूसरी ओर परिजन इसे हत्या मानकर चल रहे हैं.बहरहाल युवक की मौत कैसे हुई,इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही लग पाएगा.

आत्महत्या कोई समाधान नहीं है

यदि आपके मन में आत्महत्या के विचार आ रहे हैं, या आप किसी मित्र को लेकर चिंतित हैं, या आपको भावनात्मक सहारे की आवश्यकता है, तो हमेशा कोई न कोई आपकी बात सुनने के लिए मौजूद है. स्नेहा फाउंडेशन को 04424640050 पर कॉल करें (24×7 उपलब्ध) या टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की हेल्पलाइन iCall पर 9152987821 पर कॉल करें

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     West Bengal Assembly Election 2026: घुसपैठ और भ्रष्टाचार पर BJP की ‘चार्जशीट’, ममता सरकार को इन मुद्दों पर घेरा     |     Jewar Airport Alert: “ये आपकी अमानत है!” पीएम मोदी ने जेवर में जनता से कराया एयरपोर्ट का उद्घाटन, विजन ‘विकसित भारत’     |     Terror Funding Investigation: हारिस अली की पूछताछ में 10 संदिग्ध रडार पर! ISIS को मिल रही विदेशी फंडिंग की खुली परतें, जांच एजेंसियां अलर्ट     |     India Innovates 2026 Delhi: ‘दिल्ली 2.0′ के लिए आगे आएं राजधानी के युवा: ’इंडिया इनोवेट्स 2026’ में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा आह्वान     |     Development in Western UP News: पश्चिमी यूपी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात! कुछ ही हफ्तों में 4 मेगा प्रोजेक्ट्स शुरू, विकास की रफ्तार देख गदगद हुए प्रधानमंत्री     |     Ahmedabad Fake Currency Scandal: अहमदाबाद: 2 करोड़ के नकली नोट कांड में 8वीं गिरफ्तारी, मास्टरमाइंड प्रदीप गुरुजी के नए कारनामों का पर्दाफाश     |     Mamata Banerjee on BJP: ‘बंगाल से होगी बीजेपी के अंत की शुरुआत’: ममता बनर्जी का केंद्र पर बड़ा हमला, दिल्ली में चुनौती देने का ऐलान     |     Jaipur Ola Bike Bullet Collision: जयपुर में ओला बाइक और बुलेट की जोरदार टक्कर; युवती के साथ हुआ हादसा, बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा     |     Delhi-Saharanpur Highway Accident: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस ने कैंटर में मारी जोरदार टक्कर; 1 की मौत, 6 से अधिक घायल     |     Investment Fraud Arrest: करोड़ों की ठगी कर भागा था विदेश, सऊदी अरब से लौटते ही पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर जालसाज     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें