SING Forum 2026 Singapore: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया आमंत्रित

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन (SBF) द्वारा आयोजित पहले ‘सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ (SING) फोरम 2026’ में हिस्सा लेने के लिए सिंगापुर के दौरे पर है। अपने प्रवास के पहले दिन मुख्यमंत्री ने विश्व प्रसिद्ध ‘गार्डन्स बाय द बे’ के मास्टर प्लानिंग जेसन येओ और डायरेक्टर लिम चियाप सॉन्ग समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उद्यानिकी, वनस्पति संरक्षण, शहरी हरियाली और ईको-टूरिज्म के क्षेत्र में संस्थागत सहयोग पर विस्तार से चर्चा हुई।

🌱 पर्यटन को मिलेगा नया विस्तार और सृजित होंगे रोजगार के अवसर: छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक धरोहर को मिलेगी वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक वनों और समृद्ध जैव विविधता से परिपूर्ण राज्य है। ‘गार्डन्स बाय द बे’ की बेहतरीन विशेषज्ञता और अनुभवों का उपयोग नवा रायपुर में बॉटनिकल गार्डन के विकास तथा प्रदेश के अन्य शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में हरित क्षेत्रों के विस्तार के लिए किया जाएगा। इससे न केवल छत्तीसगढ़ में पर्यटन की संभावनाओं को नया पंख लगेगा, बल्कि बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने से स्थानीय स्तर पर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

🤝 SING फोरम की पूर्व संध्या पर लीडरशिप डिनर में शामिल हुए सीएम साय: निवेशकों को दिया ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का आमंत्रण

सिंगापुर में आयोजित लीडरशिप डिनर के दौरान मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ को देश के सबसे तेजी से उभरते हुए निवेश गंतव्य के रूप में पेश किया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले और दुनिया की कई दिग्गज कंपनियों जैसे मास्टरकार्ड, टीसीएस (TCS) और नेस्ले के वरिष्ठ प्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने निवेशकों को राज्य की प्रगतिशील औद्योगिक नीति और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (Ease of Doing Business) के फायदों से अवगत कराते हुए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के निर्माण में भागीदार बनने का खुला आमंत्रण दिया।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव के लोग     |     Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमीन     |     MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतलें जब्त     |     Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बदली है जिंदगी     |     Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गया जवाब     |     Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्पर नृत्य ने मोहा सैलानियों का मन     |     CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को किया सम्मानित     |     Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस करने में जुटी     |     कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़ा पारा     |     राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव परिणाम घोषित: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, अध्यक्ष बनना लगभग तय     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें