Shocking Incident: सूने मकान में मिला लावारिस नवजात! जन्म देने के बाद मां ने छोड़ा, अब अस्पताल में मिली नई जिंदगी

एमसीबी: कहते हैं बच्चे भगवान का रुप होते हैं. लेकिन कई बार इंसान इन भगवान के अलग-अलग रुपों का अनादर, कभी सामाजिक प्रतिष्ठा खोने के डर से तो कभी अपनी जिम्मेदारी छिपाने के लिहाज से करता है. भरतपुर जनपद पंचायत में एक ऐसी ही घटना सामने आई है. यहां एक सूने मकान से बच्चे की रोने की आवाज आई. जिसके बाद स्थानीय ग्रामीण वहां पहुंचे. ग्रामीणों ने देखा कि जमीन पर एक नवजात बच्चा पड़ा है. बच्चे को देखकर ऐसा लगा जैसे अभी-अभी बच्चे का जन्म हुआ है.

बच्चे को जन्म देकर मां हुई फरार

घटना की सूचना तत्काल ग्रामीणों ने स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दी. जिसके बाद मौके पर मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पहुंची. तत्काल लोगों की मदद से बच्चे को वहां उठाया गया और उसे कपड़े में लपेटकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर पहुंचाया गया. सर्दी की वजह से बच्चा काफी बीमार लग रहा था. डॉक्टरों ने तत्काल बच्चे का इलाज शुरू किया और जरुरी दवाएं भी दी.

रात के वक्त हमें सूचना मिली कि एक सुनसान मकान में बच्चा रो रहा है. हम तत्काल मौके पर पहुंचे और बच्चे को वहां से उठाकर अस्पताल पहुंचाया. बच्चा लगातार रो रहा था: बालकुमारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के जरिए हमें सूचना मिली थी कि एक बच्चा लावारिश हालत में सुनसान मकान से मिला है. बच्चा अंडरवेट है. वजन काफी कम होन की वजह से हमने तत्काल शुरुआती इलाज देकर उसे सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ रेफर कर दिया. महिला एवं बाल विकास विभाग तथा बाल संरक्षण इकाई को भी इस संबंध में सूचित कर दिया गया है. डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर है और उसकी लगातार निगरानी की जा रही है: डॉक्टर राजीव रमन, खंड चिकित्सा अधिकारी, जनकपुर

ग्रामीणों की सजगता आई काम

स्थानीय लोगों के मुताबिक अगर समय पर लोगों को बच्चे के बारे में पता नहीं चलता तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी. जिस मकान में बच्चा मिला वो मकान सूना है. उस मकान में कोई नहीं रहता. रात का वक्त होने के चलते जंगली जानवर और कुत्ते भी वहां बच्चे को नुकसान पहुंचा सकते थे. गनीमत रही कि बच्चा सकुशल ग्रामीणों को मिला और उसे समय पर अस्पताल पहुंचाया गया.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Amritsar Weather Update: अमृतसर में दूसरे दिन भी भारी बारिश और ओलावृष्टि! मौसम विभाग का अलर्ट जारी     |     Amritsar High Alert: अमृतसर में चप्पे-चप्पे पर कमांडो तैनात! संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ चेकिंग     |     Ludhiana Vigilance Action: लुधियाना में विजिलेंस का बड़ा धमाका! रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ ASI     |     Punjab Road Accident: चलती कार पर गिरा लोहे का भारी खंभा, शीशा तोड़कर घुसा अंदर; बाल-बाल बचे यात्री     |     Ludhiana Traffic News: लुधियाना की सड़कों पर ‘मौत का जुगाड़’! खतरनाक वाहनों से बढ़ा हादसों का डर, प्रशासन मौन     |     Chandigarh News: चंडीगढ़ भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमला! पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचा, जांच तेज     |     सुखबीर बादल ने CM भगवंत मान को घेरा, ओलावृष्टि से खराब हुई फसल पर मुआवजा दे सरकार     |     Cyber Fraud: ट्रेडिंग ऐप के नाम पर बड़ी ठगी! मुनाफे के चक्कर में व्यापारी ने गंवाए 21.35 लाख रुपये     |     Haryana Education News: एक्सटेंशन लेक्चररों को बड़ा झटका! हाई कोर्ट ने समान काम-समान वेतन (या नियमितीकरण) की मांग को किया खारिज     |     Corruption Case: रिश्वत के फेर में फंसे खाद्य आपूर्ति नियंत्रक और उप-निरीक्षक, विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें