Shikhar Dhawan in Gwalior: ग्वालियर को मिली वर्ल्ड क्लास क्रिकेट सौगात; महाआर्यमन सिंधिया और शिखर धवन ने किया हाई परफॉर्मेंस सेंटर का आगाज़

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आज गुरुवार को क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक अहम पहल की शुरुआत की गई. मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन ने आज संयुक्त रूप से दा वन हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया.

इस सेंटर का मकसद युवा खिलाड़ियों को आधुनिक और उच्चस्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है. उद्घाटन समारोह के दौरान कई खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन भी किया. इस मौके पर स्टार बल्लेबाज शिखर धवन ने सेंटर के युवा गेंदबाजों की गेंदों का सामना करते हुए बल्लेबाजी के गुर भी दिखाए.

इस दौरान मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया ने भी शिखर धवन को गेंदबाजी की, जिस पर बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सहजता से डिफेंस खेला. यह क्षण कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा.

एमपीएल वुमन टीम का ड्राफ्ट आज

ग्वालियर के इंपीरियल गोल्फ रिजॉर्ट में आज मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) वुमन टीम के खिलाड़ियों का ड्राफ्ट भी आयोजित किया जा रहा है. इस अवसर पर एमपीएल के संस्थापक और एमपीसीए अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया, भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन, पूर्व भारतीय खिलाड़ी सबा करीम और शिखर धवन की मपत्नी सोफी धवन भी उपस्थित रहे.

एमपीएल की 5 महिला टीमें इस साल 2026 सीजन के लिए अपनी-अपनी टीमों को मजबूत बनाने हेतु प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन करेंगी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मौसम ने ली करवट; मई के पहले हफ्ते तक मेघ गर्जन और बारिश का अलर्ट जारी     |     Vineet Tiwari Murder Case: विनीत तिवारी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई; SIT का गठन, कई ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी     |     Palamu Railway Wagon Factory: पलामू में खुलेगी रेलवे वैगन फैक्ट्री! रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद वीडी राम को दिया आश्वासन     |     Jharkhand Board Result: आईसीएसई-आईएससी नतीजों में झारखंड का जलवा, 99.2% पास प्रतिशत के साथ बेटियों का दबदबा     |     Land Dispute: जमीन सीमांकन के दौरान अंचल टीम पर हमला; महिलाओं ने कर्मियों को पीटा, काम रोककर भागे अधिकारी     |     Ramgarh Cyber Crime: रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; साइबर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, फर्जी खातों से करते थे देशभर में ठगी     |     CG Assembly: महिला सशक्तिकरण पर छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र; शासकीय संकल्प पेश, आरक्षण पर हुई बड़ी चर्चा     |     Durg News: ‘रामलला दर्शन योजना’ के तहत 178 श्रद्धालु अयोध्या रवाना; मेयर धीरज बाकलीवाल ने दिखाई हरी झंडी     |     Real Estate Scam: नामी बिल्डर के ठिकानों पर ED का छापा; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दस्तावेज खंगाल रही जांच एजेंसी     |     Bijapur News: ‘मनवा पुलिस मनवा नाटे’ अभियान के तहत चिंगेर में जनसंवाद, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें