Shajapur Road Accident: शाजापुर में भीषण भिड़ंत! जननी एंबुलेंस और ऑटो की टक्कर में 4 लोग गंभीर घायल

शाजापुर। शाजापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरछा रोड पर मंगलवार रात करीब 10:30 बजे जननी 108 बाइक और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची।

डायल 112 की टीम ने सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

तीन हादसों में 15 लोग हुए घायल, रफ्तार बन रही कहर

वाहनों की तेज रफ्तार कहर बन रही है। मंगलवार को अलग-अलग तीन हादसों में 15 लोग घायल हुए। दो हादसे आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए और एक हादसा टंकी चौराहे पर हुआ। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया गया। पुलिस द्वारा मामलों की जांच की जा रही है।

पहला हादसा जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर हाईवे पर नैनावद घाटी क्षेत्र में मंगलवार को चार पहिया गाड़ी में सवार होकर एक परिवार चिड़ावद जिला देवास से बोलाई हनुमान दर्शन के लिए जा रहा था। तभी नैनावद घाटी पर आगरा की ओर जा रहे एक ट्रक सीएनजी गैस सिलिंडर वाहन से टकरा गया।

गाड़ी का धुआं छाने से हुआ हादसा

सिलिंडर ले जा रहा वाहन घाटी पर चढ़ते समय लोड नहीं ले पा रहा था। ऐसे में एक्सीलरेटर दबाने पर उसके पीछे से काला धुआं निकला। धुआं छाने के कारण पीछे आ रहा देवास निवासी परिवार को वाहन ट्रक से टकरा गया। हादसे में आरव, दिव्या, शांता बाई, 13 महीने का शिवांश, पूजा, इंद्रा पटेल, सचिन और तक्ष सभी निवासी ग्राम चिड़ावद जिला देवास घायल हुए।

दूसरा हादसा मक्सी बायपास पर हुआ। एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। राज, संदीप, अनिल और संतोष घायल हुए। यह सभी युवक एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए इंदौर जा रहे थे। सिरोलिया के पास हादसे के शिकार हो गए।

कार ने मारी टक्कर

टंकी चौराहा बेरछा रोड पर तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार महिला और उसके बेटे-बेटी घायल हुए। हादसे के बाद कार चालक कार मौके पर छोड़कर भाग गया। सीमा चौहान, अंकित चौहान और निकिता चौहान घायल हुए। घायल अंकित ने बताया कि वह मां और बहन के साथ खरीदारी कर घर लौट रहे थे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     BSNL vs Jio vs Airtel: इस मामले में जियो-एयरटेल से आगे निकला BSNL, बना देश का नंबर 1 टेलीकॉम ऑपरेटर!     |     Shukrawar Ke Niyam: शुक्रवार को भूलकर भी न करें ये गलतियां, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज; घर में आएगी कंगाली     |     Amarnath Yatra Packing List: अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले बैग में जरूर रख लें ये चीजें, वरना हो सकती है मुश्किल     |     CAPF Law Update: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कानून को राष्ट्रपति की मंजूरी, अब बदल जाएंगे भर्ती और सेवा के नियम     |     Noida News: हादसा या हत्या? एमिटी छात्र हर्षित की संदिग्ध मौत पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, जांच में जुटी पुलिसNoida News: हादसा या हत्या? एमिटी छात्र हर्षित की संदिग्ध मौत पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, जांच में जुटी पुलिस     |     Nainital News: नैनीताल में 9वीं के छात्र का शारीरिक शोषण, भाभी और देवर के दोस्त ने अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल     |     Ujjain Borewell Rescue: उज्जैन में 70 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 3 साल का बच्चा, 12 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     Chhatarpur News: केन-बेतवा लिंक परियोजना का विरोध तेज, आदिवासी समाज ने क्यों दी ‘न्याय दो या मौत दो’ की चेतावनी?     |     Cyber Fraud: ‘प्लेबॉय’ बनने के चक्कर में लुटाए पैसे, फिर खुद बना बड़ा साइबर ठग; जानें कैसे बिछाता था जाल     |     Bengal Election: AIMIM ने हुमायूं कबीर से तोड़ा नाता, बंगाल में अब अकेले चुनाव लड़ेंगे असदुद्दीन ओवैसी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें