Shahdol News: सरकारी स्कूल के हॉस्टल में छात्र की मौत, परिजनों ने लगाए प्रबंधन पर गंभीर आरोप

शहडोल: इन दिनों शहडोल जिले के शासकीय आवासीय विद्यालय के हॉस्टल सुर्खियों में बने हुए हैं. ताजा मामला शहडोल जिले के शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय विचारपुर का है, जहां कक्षा 12वीं के एक छात्र सुमित चौधरी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. घटना के बाद अब यह मामला तूल पकड़ रहा है. परिजन कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं.

क्या है पूरा मामला ?

घटना शहडोल जिले के शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय विचारपुर से जुड़ी हुई है. बताया जा रहा है कि अनूपपुर जिले के पयारी गांव का रहने वाला छात्र सुमित चौधरी पिछले कुछ दिनों से स्कूल के छात्रावास में बीमार चल रहा था. विद्यालय प्रबंधन ने उसका प्रारंभिक उपचार भी कराया था, लेकिन 16 फरवरी को अचानक उसकी तबीयत फिर बिगड़ने लगी. तभी छात्र के दादा उसे अपने साथ घर ले गए जहां उपचार के दौरान 19 फरवरी को उसकी मौत हो गई.

विद्यालय प्रबंधन पर परिजनों ने लगाये गंभीर आरोप

छात्र की मौत के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाये हैं. उन्होंने आरोप लगाया की छात्र की तबीयत लगातार बिगड़ने के बावजूद समय रहते उसे छुट्टी नहीं दी गई, जिससे उसका सही ढंग से इलाज नहीं हो सका और उसकी जान चली गई.

उधर, इस पूरे मामले को लेकर जनजातीय कार्य विभाग के संभागीय उपायुक्त जेपी यादव ने बताया कि “छात्र की मौत की जांच के लिए तीन सदस्य टीम गठित की गई है, छात्र बीमार था और 16 फरवरी को उसके दादा उसे घर ले गए थे, जहां 19 फरवरी को उसकी मौत हो गई थी.” वहीं, छुट्टी नहीं दिए जाने के आरोप को उन्होंने पूरी तरह से सिरे से खारिज कर दिया है और निराधार बताया है.

इतना ही नहीं इस विद्यालय में कार्यरत एक प्यून लक्ष्मी ने भी छात्रावास के छात्रों को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, उनके मुताबिक छात्रावास के कई छात्र बेकाबू हैं और पाइप के सहारे हॉस्टल से भाग कर शहडोल शहर पहुंच जाते हैं, जहां कथित तौर पर नशे जैसी गतिविधियों में शामिल रहते हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जजों की लीव रद्द करने की जानें वजह     |     Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के संदिग्ध को मारी गोली     |     Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबारी     |     पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र में ₹1,500 करोड़ के निवेश की घोषणा     |     Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अकाउंट सेफ्टी टिप्स     |     Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों की कर रहे थे रेकी     |     मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से भी कम समय, देखें अंदर की तस्वीरें     |     Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के भीतर बढ़ी खींचतान     |     Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे किया रेस्क्यू     |     बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्थल की पड़ताल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें