Shagun Vivah Utsav: दिल्ली के JLN स्टेडियम में 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, CM रेखा गुप्ता ने दिया आशीर्वाद।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित भव्य सामूहिक विवाह समारोह में भाग लेकर 51 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल विवाह का कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में समानता, सम्मान और सहयोग की भावना को सशक्त करने का एक प्रेरणादायक प्रयास है

इस भव्य आयोजन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समारोह में बेटियों को वह सम्मान दिया गया है, जो हर परिवार अपनी बेटी के विवाह में देना चाहता है. समाज के सक्षम वर्ग और जरूरतमंद परिवारों को जोड़ने का यह प्रयास सामाजिक समरसता का उदाहरण है.

बेटियों के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना

उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल विवाह नहीं, बल्कि बेटियों के सम्मान, सशक्तिकरण और उनके उज्ज्वल भविष्य की सशक्त पहल है. इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के साथ-साथ बेटियों के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करते हैं. दिल्ली सरकार ऐसे प्रयासों को प्रोत्साहित करती रहेगी, जो समाज में समावेशिता, संवेदनशीलता और समान अवसर को बढ़ावा दें.

आध्यात्मिक गुरु जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के सानिध्य में इस पावन सामूहिक विवाह समारोह में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उनकी धर्मपत्नी सविता कोविंद, केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे.

एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक कन्या को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से व्यापक और बहुआयामी सुविधाएं प्रदान की गईं. नई जीवन-यात्रा की सशक्त शुरुआत के लिए हर कन्या को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी गई ताकि वह अपने विवाह के बाद आत्मनिर्भर जीवन की ओर मजबूती से कदम बढ़ा सके. साथ ही, विवाह के बाद उनके कौशल विकास और रोजगार के अवसर सुनिश्चित करने के लिए 1 लाख रुपए तक का प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाएगा.

7.50 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा

बेटियों की शिक्षा निरंतर जारी रहे, इस सोच के साथ प्रत्येक कन्या को लैपटॉप और ई-शिक्षा सामग्री प्रदान की गई, जिससे वे डिजिटल माध्यमों से अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ा सकें. स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हर कन्या को 7.50 लाख रुपए तक का तीन वर्षों का स्वास्थ्य बीमा भी दिया गया है, जिसकी पूरी प्रीमियम राशि संस्था द्वारा वहन की जा रही है.

IAS-IPS अधिकारियों ने किया कन्यादान

सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी विशेष सावधानी बरती गई और यह सुनिश्चित किया गया कि वर-पक्ष की आपराधिक पृष्ठभूमि की पूरी तरह जांच हो. कार्यक्रम के भावनात्मक और सामाजिक महत्व को और अधिक सशक्त बनाते हुए इस अवसर पर 51 आईएएस और आईपीएस अधिकारियों ने स्वयं बेटियों का कन्यादान और पाणिग्रहण संस्कार संपन्न कराया, जो समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बना.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मॉक ड्रिल नहीं हकीकत! दुश्मन की सीमा में गिरा अमेरिकी पायलट, 48 घंटे के उस खौफनाक ऑपरेशन की पूरी कहानी     |     CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आसमानी आफत! अगले 24 घंटे भारी बारिश, ओले और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट     |     सावधान रेल यात्री! आज बिलासपुर से रायपुर के बीच नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, रद्द और डायवर्ट ट्रेनों की पूरी सूची जारी     |     20 साल का साथ और आँखों में अंधेरा: बूढ़े ‘छोटू’ की जंगल में विदाई, रो पड़ीं सबकी आंखें     |     Ambikapur Horror: अंबिकापुर में ‘निर्भया’ जैसी दरिंदगी से उबला शहर, सड़कों पर उतरी जनता; आरोपियों को फांसी की मांग     |     CG vs Telangana: ₹2,000 करोड़ के बिजली बिल पर ठनी! छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच आर-पार की जंग     |     एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 26 साल पुराने घोटाले में पूर्व प्रबंधक अरेस्ट, ₹1 करोड़ 86 लाख के गबन का है आरोप     |     भिलाई में छात्रा का आत्मघाती कदम: सुसाइड नोट में लिखा- ‘मम्मी-पापा मुझे माफ करना’, स्मृति नगर में भी छात्र ने दी जान     |     Chhattisgarh Mineral Revenue: छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग! खनिज राजस्व में रचा इतिहास, 2025-26 में हुई 16,625 करोड़ की बंपर आय     |     Abujhmad Transformation: अबूझमाड़ में थमी नक्सली हिंसा, नारायणपुर के बेनूर से शुरू हुआ विकास का नया अध्याय     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें