Sarvam Indus AI vs ChatGPT: देसी AI ऐप हुआ लॉन्च, जानिए कौन है सबसे बेहतर और क्या हैं खूबियां

भारतीय एआई स्टार्टअप सर्वम ने अपना नया Indus AI चैट ऐप लॉन्च कर दिया है, जो सीधे ChatGPT और Google Gemini जैसे ग्लोबल एआई चैटबॉट को टक्कर देने के लिए लाया गया है. यह ऐप खास तौर पर भारतीय यूजर्स के लिए बनाया गया है और 22 भारतीय भाषाओं में टेक्स्ट और वॉइस सपोर्ट देता है. कंपनी का दावा है कि इसका फोकस लोकल समझ, डेटा सुरक्षा और भारत-केंद्रित एआई इकोसिस्टम पर है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या यह ऐप सच में ChatGPT का मजबूत विकल्प बन पाएगा.

भारतीय यूजर्स पर फोकस, 22 भाषाओं का सपोर्ट

Indus ऐप को खास तौर पर भारत के लिए डिजाइन किया गया है. यह 22 भारतीय भाषाओं में बातचीत कर सकता है और टेक्स्ट के साथ वॉइस इनपुट भी समझता है. कंपनी का कहना है कि मॉडल भारतीय मुहावरों, एक्सेंट और संदर्भों को बेहतर तरीके से समझने के लिए ट्रेन किया गया है. इसका इंफ्रास्ट्रक्चर भारत में होने से डेटा लोकल रखने और घरेलू एआई इकोसिस्टम मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

Sarvam 105B मॉडल पर आधारित नई एआई पावर

यह ऐप कंपनी के 105 बिलियन पैरामीटर वाले बड़े लैंग्वेज मॉडल पर बना है. सर्वम ने हाल ही में अपने 105B और 30B मॉडल पेश किए थे और अब उसी टेक्नोलॉजी को यूजर्स तक ऐप के जरिए पहुंचाया गया है. कंपनी HMD के साथ फीचर फोन में एआई लाने और Bosch के साथ ऑटो सेक्टर के लिए समाधान बनाने की दिशा में भी काम कर रही है. इससे साफ है कि स्टार्टअप केवल चैटबॉट नहीं बल्कि पूरा एआई इकोसिस्टम तैयार करना चाहता है.

ChatGPT बनाम Indus: फीचर्स और परफॉर्मेंस में फर्क

फीचर्स के मामले में ChatGPT अभी ज्यादा परिपक्व प्लेटफॉर्म माना जाता है. यह कोडिंग, प्रोफेशनल राइटिंग, इमेज जनरेशन और मल्टीमॉडल काम आसानी से कर सकता है, साथ ही यूजर्स इमेज अपलोड कर सवाल भी पूछ सकते हैं. वहीं इनडस फिलहाल टेक्स्ट और वॉइस चैट पर ज्यादा फोकस है और इसमें इमेज या फाइल अपलोड जैसी सुविधाएं नहीं हैं. हालांकि भारतीय भाषाओं में इसकी पकड़ इसे लोकल यूजर्स के लिए आकर्षक बनाती है.

कीमत, लिमिटेशन और किसके लिए बेहतर

ChatGPT फ्री के साथ GO (₹399) और Plus (₹1,999) जैसे पेड प्लान में उपलब्ध है, जबकि Sarvam Indus फिलहाल बीटा फेज में पूरी तरह फ्री दिया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा यूजर्स जुड़ सकें. लेकिन Indus में अभी कुछ सीमाएं हैं जैसे चैट हिस्ट्री अलग से डिलीट न कर पाना और नॉलेज कटऑफ जून 2025 होना. कुल मिलाकर, बेसिक सवाल, लोकल जानकारी और भारतीय भाषाओं के लिए Indus अच्छा विकल्प बन सकता है, जबकि एडवांस रिसर्च और मल्टीमॉडल जरूरतों के लिए ChatGPT फिलहाल आगे नजर आता है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जजों की लीव रद्द करने की जानें वजह     |     Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के संदिग्ध को मारी गोली     |     Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबारी     |     पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र में ₹1,500 करोड़ के निवेश की घोषणा     |     Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अकाउंट सेफ्टी टिप्स     |     Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों की कर रहे थे रेकी     |     मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से भी कम समय, देखें अंदर की तस्वीरें     |     Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के भीतर बढ़ी खींचतान     |     Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे किया रेस्क्यू     |     बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्थल की पड़ताल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें