Sagar Fire News: सागर की गत्ता फैक्ट्री में देर रात लगी आग, दमकल की दर्जनों गाड़ियों ने पाया काबू; इंडस्ट्रियल एरिया में मची अफरा-तफरी

सागर : बहेरिया थाना इलाके में स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में पुट्ठा (कार्डबोर्ड) फैक्टरी में आगजनी की घटना सामने आई है. देर रात करीब 11 बजे लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आग इतनी भीषण थी कि सुबह जाकर आग पर काबू पाया जा सका. इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है. लेकिन फेक्ट्री में पड़ा स्क्रैप और कार्डबोर्ड पूरी तरह से जल गया है, जिससे लाखों के नुकसान का अनुमान है. बहेरिया पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार कुछ ही देर में आग इतनी तेजी से भड़क गई कि उसे काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

बुझते ही फिर भड़क जा रही थी आग

बहेरिया थाना प्रभारी प्रतिमा जैन ने बताया, ” देर रात करीब 11 बजे सूचना मिली थी कि चना टोरिया इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक पुट्ठा और स्क्रैप फैक्ट्री में आग लग गई है. तत्काल इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई और मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस बल भेजा गया. फैक्ट्री में भारी मात्रा में कार्डबोर्ड और स्क्रैप होने के कारण तेजी से आज की लपेट उठने लगीं. आग पर काबू पाए जाने के लिए सागर शहर और आसपास से भी फायर ब्रिगेड बुलाई गई थी. लगातार प्रयासों से आग बुझ जाती थी, लेकिन पुट्ठा और स्क्रैप के कारण फिर से आग जोर पकड़ लेती. इसी वजह से आग पर काबू पाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी और सुबह तक आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है.”

कोई जनहानि नहीं, लेकिन फैक्ट्री जलकर खाक

थाना प्रभारी प्रतिमा जैन ने बताया, ” यह फैक्ट्री सौरभ जैन की है,जिसमें आगजनी की घटना हुई थी. इस आगजनी की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और ना किसी तरह की जनहानि हुई है. फैक्ट्री में मौजूद पुट्ठा और स्क्रैप पूरी तरह से जल चुका है. फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है. गानीमत यह रही कि आग आसपास के कारखाने तक नहीं पहुंची, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था और दूसरी फैक्ट्री भी आग की चपेट में आ सकती थी. फिलहाल फैक्ट्री की आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है. अभी स्क्रैप और पुट्ठा अलग किया जा रहा है, ताकि फिर से आग न भड़क पाए.”

मंडला के थानाम गांव में घर गृहस्थी जलकर खाक

निवास थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम थानाम गांव के मटिया टोला में एक कच्चे मकान में भीषड़ आग लग गई. इस घटना से पूरी घर की गृहस्थी जलकर राख हो गई लाखों का नुकसान हुआ हैं. वहीं, प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि किसी व्यक्ति द्वारा यह आग लगाई गई है. घटना की जांच निवास पुलिस कर रही है. निवास थाना प्रभारी ने बताया, ” जैसे ही जानकारी लगी पुलिस बल द्वारा मोके पर पहुंच कर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया और आग पर काबू पाया गया. 8 कमरों का कच्चा मकान था जो पूरी तरह से जल कर खाक हो गया है. पंचनामा बना कर अधिकारियों को सूचना दे दी है,जिससे पीड़ित को उचित मुआवजा मिल सके.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच ‘सुपर’ रेस्क्यू! ईरान से सुरक्षित निकले 550 भारतीय; एस. जयशंकर ने बताया कैसे आर्मेनिया बना संकटमोचक     |     Ladakh Protest: लद्दाख में भारी विरोध प्रदर्शन, 6वीं अनुसूची और राज्य के दर्जे की मांग तेज; सोनम वांगचुक के समर्थन में हजारों लोग     |     नजारा ऐसा कि पेरिस भूल जाएंगे! श्रीनगर में खुला एशिया का सबसे बड़ा ‘ट्यूलिप गार्डन’; 18 लाख फूलों की चादर और 75 किस्में जीत लेंगी आपका दिल     |     संभल प्रशासन को हाई कोर्ट का बड़ा झटका! नमाज पर पाबंदी वाला आदेश रद्द; अदालत ने कहा- ‘नमाजियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे पुलिस’     |     Supaul News: सुपौल में सफाई व्यवस्था ठप, धरने पर बैठे नगर परिषद के कर्मचारी; कूड़े के ढेर में तब्दील हुआ शहर, हाहाकार     |     भोजशाला विवाद पर हाई कोर्ट का ‘सुपर’ एक्शन! नियमित सुनवाई से पहले होगा मौका-मुआयना, 2 अप्रैल से शुरू होगी बड़ी बहस; जानें कोर्ट का पूरा प्लान     |     Ghaziabad Crime: छुट्टी के विवाद में बैंक गार्ड ने मैनेजर को मारी गोली, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार; लोनी की सनसनीखेज वारदात     |     दिल्ली में बनेगा AIIMS जैसा ‘सुपर मेडिकल हब’! एक साथ मिलाए जाएंगे 3 बड़े सरकारी अस्पताल; मरीजों को एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी आधुनिक सुविधाएं     |     Weather Update Today: यूपी-बिहार में बारिश की चेतावनी, दिल्ली और पंजाब में लुढ़का तापमान; जानें अगले 48 घंटों के मौसम का हाल     |     Delhi Free Bus Travel: ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए दिल्ली की बसों में मुफ्त यात्रा शुरू, कैबिनेट की मंजूरी के बाद ‘पिंक सहेली कार्ड’ अनिवार्य; ऐसे करें अप्लाई     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें