दाहोद से हुंकार: ‘सरकार ने आदिवासियों को किया दरकिनार’, सीएम मान और केजरीवाल का गुजरात सरकार पर सीधा प्रहार

गुजरात के दाहोद में विजय विश्वास सभा के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 30 साल में गुजरात की जमीनी हालत बहुत खराब हो गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारियों ने आदिवासियों के साथ हमेशा छल किया. गुजरात में सबसे पिछड़ा और शोषित आदिवासी समाज है. बच्चों की शिक्षा, रोजगार पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा. किसानों का भी बुरा हाल है.

अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि गरीब व्यक्ति भीषण गर्मी में पसीना बहाकर मजदूरी करता है लेकिन सिर्फ 100 रोजगार के पैसे मिलते हैं. मजदूरों के साथ धोखा होता है. जो भी आप विधायक मनरेगा के पैसे की लूट के खिलाफ आवाज उठाते हैं, उन्हें जेल में डाल दिया जाता है. गरीबों का हक दिलाने के लिए चैतर वसावा तीन महीने जेल में रहे.

गुजरात में ढंग के सरकारी स्कूल नहीं

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम लोगों के वोट से भाजपा-कांग्रेस वाले विधायक और मंत्री बन जाते हैं, इनके बच्चे विदेशों में पढ़ते हैं लेकिन आम लोगों के बच्चों के लिए ढंग के सरकारी स्कूल भी नहीं हैं. आम आदमी के बच्चों का कोई भविष्य नहीं है. भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा अत्याचार आदिवासी समाज के साथ हुआ

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2022 से पहले पंजाब में भी गुजरात जैसा ही हाल था. पंजाब में कांग्रेस, भाजपा और अकाली गठबंधन की दो ही पार्टियां थीं. दोनों पार्टियां 5-5 साल बारी-बारी से सरकार बनाती थी. पंजाब के लोग इनसे तंग आ गए. तब आम आदमी पार्टी एक उम्मीद लेकर आई. 2022 के विधानसभा चुनाव में पंजाब की जनता ने 117 में 92 सीटें हासिल की.

किसान भारी बिल देने को मजबूर

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले चार साल से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है. हमारी पार्टी बड़े-बड़े वादे नहीं करती है, बल्कि गारंटी देती है. पंजाब में भगवंत मान ने पहला काम किसानों को सुख-समृद्धि देने के लिए उनकी खेती की बिजली मुफ्त कर दी. बिल नहीं देने पड़ते हैं. लेकिन गुजरात में किसानों को खेत की सिंचाई के लिए बिजली के बिल देने पड़ते हैं.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में किसानों को अपनी फसल के पैसे 24 घंटे के अंदर मिल जाते हैं. लेकिन गुजरात में कई महीने पैसे नहीं मिलते हैं. गुजरात में 30 साल बाद भी भाजपा सिंचाई के लिए पानी नहीं दे पाई. पंजाब में आम लोगों का भी उन बड़े अस्पतालों में मुफ्त इलाज होगा, जहां मुख्यमंत्री अपना इलाज कराते हैं. लेकिन गुजरात में सरकारी अस्पताल बदहाल हैं.

पंजाब की तरह सारे वादे होंगे पूरे- मान

इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में हमारी सरकार बने हुए चार साल हो गए हैं. हमने जो वादा किया था, वह सरकार के चौथे साल में पूरा कर दिया है. गुजरात में भी आप की सरकार बनेगी तो अपने सारे वादे पूरे करेगी. उन्होंने कहा कि पहले पंजाब के किसानों का भी वही हाल था जो आज गुजरात के किसानों का है. वहां भी आधी रात को बिजली आती थी. पूरी रात किसान सो भी नहीं सकता था और खेत की सिंचाई भी नहीं हो पाती थी. लेकिन आज पंजाब में दिन में 8 घंटे किसानों को बिजली मिलती है.

भगवंत मान ने बताया कि पंजाब में हमने हर परिवार का 10 लाख रुपए का जीवन बीमा करवा दिया गया है. लोग किसी भी बड़े अस्पताल में जाकर अपना कार्ड दिखाएं और 5 या 7 लाख रुपए जितना भी बिल होगा, वह पंजाब सरकार देगी. अब पंजाब में कोई भी व्यक्ति पैसे की कमी के कारण अपने इलाज से वंचित नहीं रह सकता.

भगवंत मान ने कहा कि हमने महिलाओं के लिए 1000 रुपए जनरल कैटेगरी और 1500 रुपए एससी कैटेगरी की महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने भेजने का प्रावधान किया है. आज पंजाब में घरों की बिजली बिल्कुल मुफ्त है. पंजाब में 90 फीसदी घरों का बिजली का बिल जीरो आता है, जबकि गुजरात में लोगों को बिल तो भारी भरकम आता है लेकिन बिजली नहीं आती.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Karnataka IPL Ticket Row: आईपीएल ओपनिंग मैच के लिए हर विधायक को मिलेंगे 2 VIP टिकट, डीके शिवकुमार की KSCA के साथ बड़ी बैठक     |     India on Hormuz Crisis: होर्मुज जलडमरूमध्य से 4 भारतीय जहाज सुरक्षित भारत पहुंचे, विदेश मंत्रालय ने ऊर्जा सुरक्षा पर दिया बड़ा बयान     |     Middle East Crisis India: मिडिल ईस्ट तनाव पर भारत सरकार की पैनी नजर, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बनी हाई-लेवल कमेटी     |     Indian Railways Alert: सावधान! चेन पुलिंग करने वालों पर रेलवे का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, दर्जनों गिरफ्तार     |     Live-in Relationship Law India: नैतिकता अपनी जगह, पर विवाहित पुरुष का लिव-इन में रहना जुर्म नहीं- हाई कोर्ट     |     Rekha Gupta Attacks AAP: दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा हमला, अधूरे प्रोजेक्ट्स और देनदारियों पर ‘आप’ को घेरा     |     दाहोद से हुंकार: ‘सरकार ने आदिवासियों को किया दरकिनार’, सीएम मान और केजरीवाल का गुजरात सरकार पर सीधा प्रहार     |     बड़ी खबर: जेवर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के लिए 20 दिन पहले बुक करें टिकट, फ्लाइट शेड्यूल को लेकर आई ये तारीख     |     PM Modi on West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट पर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, पीएम मोदी बोले- ‘टीम इंडिया’ की तरह करें काम     |     Bhopal Crime News: भोपाल में 6 साल की मासूम पर तलवार से हमला, नानी के घर जाते समय हुआ हादसा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें