Road Accident: दो गाड़ियों की भीषण टक्कर के बाद नहर में गिरी कार, मची चीख-पुकार, जानें कैसे हुआ हादसा हरियाणा By Nayan Datt On Feb 11, 2026 कुरुक्षेत्र: गांव ज्योतिसर के समीप दो गाड़ियों की टक्कर हो गई। इस टक्कर में एक पिकअप गाड़ी नहर में गिर गई। इस दुर्घटना में किसी के कोई भी जानी नुकसान होने की कोई भी सूचना नहीं है। और पिकअप गाड़ी का चालक व हेल्पर दोनों सुरक्षित है। प्रत्यक्षदर्शी बाइक चालक ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क पर एक गाड़ी खड़ी थी और उस गाड़ी की वजह से यह हादसा हुआ है। यह भी पढ़ें बादशाह के गाने ‘टटीरी’ पर बवाल! बाल आयोग ने… Mar 16, 2026 Fatehabad News: पुलिस की मौजूदगी में युवक की चाकू मारकर… Mar 16, 2026 उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में दो गाड़ियों की टक्कर हो गई है। और एक गाड़ी नहर में गिर गई है। उन्होंने कहा कि नहर में गिरने से पहले ही पिकअप गाड़ी में सवार चालक व हेल्पर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज संदीप ने बताया कि सूचना पर वह तुरंत मौके पर पहुंचे थे और आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस दुर्घटना में चालक व हेल्पर को मामूली चोट आई है। जिनको अस्पताल भिजवा दिया गया है। अभी गाड़ी को नहर से बाहर निकलने का प्रयास जारी है। Share