Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी

रतलाम: आलोट में बीती रात जन्मदिन की पार्टी के दौरान किए गए हर्ष फायर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को दोनों पैरों में गोली लगी है. जिसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. आलोट के प्रमिलागंज में यह घटना उस समय हुई, जब श्याम नायक अपने जन्मदिन की पार्टी मान रहा था. इसी दौरान उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायर किया.

बंदूक से निकले छर्रे सामने खड़े रोहित नायक को लगे. गंभीर रूप से घायल होने पर परिजन उसे निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां उसका उपचार चल रहा है. इस मामले में आलोट थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है.

महाकाल मंदिर में सिक्योरिटी गार्ड है आरोपी

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार श्याम पिता अमर सिंह नायक महाकाल मंदिर उज्जैन की सिक्योरिटी कंपनी में गार्ड है. वह आलोट में अपने जन्मदिन की पार्टी दे रहा था. इसी दौरान सभी लोगों ने शराब भी पी रखी थी और केक काटने के बाद श्याम नायक ने अपने लाइसेंस बंदूक से हर्ष फायर किया. बंदूक से निकले छर्रे सामने वाले घर में रहने वाले युवक रोहित को लग गए.

आलोट थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम ने बताया कि “श्याम नायक ने जन्मदिन की पार्टी के दौरान उसकी लाइसेंसी बंदूक से फायर हो गया. जिसके छर्रे सामने रहने वाले रोहित नायक के दोनों पैरों में लग गए. जिसमें वह घायल हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी श्याम नायक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.”

बहरहाल जन्मदिन, शादी और छोटे-मोटे आयोजनों में लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग करने का चलन लगातार बढ़ रहा है. जिसकी वजह से इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है. हर्ष फायरिंग में घायल हुए रोहित का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है और डॉक्टर ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     रांची में एलपीजी को लेकर हाहाकार! मिडिल ईस्ट युद्ध के खौफ से गैस एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें; प्रशासन ने कहा- “घबराएं नहीं, स्टॉक पर्याप्त है”     |     “अफसरों की मनमानी नहीं चलेगी!” बजट सत्र के 10वें दिन अचानक ‘एक्शन’ में आई बीजेपी; सदन में अफसरशाही के खिलाफ जोरदार नारेबाजी     |     Sahibganj Road Accident: साहिबगंज में बाइक हादसे का शिकार, दो दोस्तों की मौके पर ही मौत; ओवरस्पीडिंग बनी काल!     |     छत्तीसगढ़ में जापानी निवेश की लहर! सीएम विष्णु देव साय से मिले जापान के मंत्री आबे नोरिआकि; इंडस्ट्रियल हब बनाने पर बनी बड़ी सहमति     |     Dhamtari Sindhi Samaj Event: धमतरी में सास-बहू के अटूट रिश्ते का सम्मान, सिंधी समाज ने पेश की मिसाल; 20 साल के साथ पर मिला विशेष पुरस्कार     |     सावधान! दुर्ग-रायपुर के बीच 18 मार्च तक बंद रहेगा कुम्हारी फ्लाईओवर; भारी जाम और रूट डायवर्जन की तैयारी, निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी     |     दुर्ग में गैस सिलेंडर पर ‘महा-संग्राम’! कांग्रेस ने फूंका पुतला, बीजेपी बोली- “रसोई तक पहुँचा अंतरराष्ट्रीय युद्ध का असर”; जानें क्यों बढ़े दाम     |     नक्सलवाद के ‘डेथ जोन’ में तिरंगा! अबूझमाड़ का बोटेर बना शांति का प्रतीक; जहाँ मारा गया था बसवराजू, वहीं बना नया सुरक्षा कैंप     |     गजब का खेल! गरीब के ‘पीएम आवास’ पर प्रशासन का कब्जा; मकान मालिक बाहर और घर के अंदर खुल गया आंगनबाड़ी केंद्र, जानें पूरा मामला     |     छत्तीसगढ़ सदन में ‘परिवहन’ पर घमासान! भूपेश बघेल का तीखा हमला— “मंत्री का विभाग पर कंट्रोल नहीं”; विपक्ष ने किया वॉकआउट     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें