जयपुर से हरिद्वार तक भागा 16 लोगों को कुचलने वाला रणवा! 8 घंटे पैदल चला, चरवाहों से मांगा खाना; जानें कैसे बिछाया पुलिस ने जाल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में 9 जनवरी को काल बनकर दौड़ी ऑडी कार के चालक दिनेश रणवा को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था. इस हादसे में 15 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था. आरोपी लोगों को कुचलने के बाद मौके से फरार हो गया था. अब पुलिस की पूछताछ में उसने कई हैरान करने वाले खुलासे किए है.

पुलिस की जांच में सामने आया है कि पकड़े जाने के डर से आरोपी अपनी कार छोड़कर ही भाग गया था. उसे डर था कि अगर वह कार का इस्तेमाल करेगा, तो पकड़ा जाएगा. इसी डर से वह मेन रास्तों और सीसीटीवी से बचते हुए गलियों, सुनसान इलाकों और सर्विस रोड से होते हुए शहर से बाहर इलाके में पहुंचा. इस दौरान वह करीब 7 से 8 घंटे तक पैदल चलता रहा है. इसके बाद वह शहर के एक बाहरी जंगलनुमा इलाके में आ गया जहां उसने थककर झाड़ियों में समय बिताया.

मांगकर खाकर खाना

कई घंटों तक पैदल चलने के कारण दिनेश काफी थक गया था. एक्सिडेंट में चोट लगने के कारण और लगातार पैदल चलने की वजह वह थककर जंगल में गिर गया. कुछ देर बार उसने भेड़ चराने वाले लोगों को अपनी झूठी मजबूरियों की कहानी सुना कर उनसे खाना मांग कर खाया. रात में वह उन्हीं के साथ जमीन पर सो गया. अगल दिन वह फिर रिंग रोड के पास आया. दिन में तो वह ढाबों पर भटकता रहा और फिर उसने नई झूठी कहानी गढ़ी.

लिफ्ट लेकर पहुंचा हरिद्वार

इस दौरान उसने एक ट्रक वाले को बताया कि वह हरियाणा का रहने वाले और कुछ लोगों ने उसका मोबाइल और पैसे छीन लिए है. यह बात सुनकर ट्रक ड्राइवर ने उसे लिफ्ट दे दी. वह इस ट्रक ड्राइवर से लिफ्ट लेकर पहले तो करनाल पहुंचा और फिर अलग-अलग लोगों से लिफ्ट लेते हुए धर्मनगरी हरिद्वार पहुंच गया. कुछ ही समय में उसके पैसे खत्म हो गए. उसने बैंक अकाउंट से पैसा निकालने की कोशिश की तो पता चला कि सभी खाते सीज कर दिए गए है.

पैसे खत्म होने पर टूटा दिनेश

इस स्थित में वह काफी कमजोजर पड़ गया. इसके बाद उसने राजस्थान लौटने का फैसला किया. वह वह एक ट्रक में बैठकर सोनीपत पहुंचकर एक ढाबे पर रूका, जहां उससे कुछ लोगों ने पैसे छीनने की कोशिश की. हालत बिगड़ने पर उसने कुछ लोगों से मोबाइल लेकर परिचितों से संपर्क कर मदद मांगने की कोशिश की, लेकिन उसकी कोई मदद नहीं हुई. पैसे नहीं होने पर काफी टूट गया था. पुलिस के डर से भागते-भागते वह मानसिक और शारीरिक रूप से काफी परेशान हो गया था.

जयपुर रिंग से रोड अरेस्ट

इसके बाद वह वापिस जयपुर रिंग रोड पर आग या, जहां वह पैदल घूम रहा था.इस बीच मुखबिर और तकनीकी आधार पर सूचना मिलते ही रिंग रोड के आसपास और ढाबों, ट्रकों को चेक किया गया. इस दौरान करीब करीब 40-50 रूट और ढाबों के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में सामने आया है कि दिनेश रणवा की गिरफ्तारी के लिए 500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालने पड़े.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख     |     सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरोध     |     Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्थी में उलझी पुलिस     |     Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बताया निराधार     |     Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जांच में जुटी पुलिस     |     Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस     |     Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और नेताओं का रुख     |     Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच कमेटी बैठी     |     Delhi News: ‘जंगलराज’ के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर BJP को घेरा     |     Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी सूरत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें