स्मार्टफोन खरीदते समय RAM की दुविधा? 4-6-8 या 12GB, कौन सा आपके लिए बेस्ट है? जानें हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए सही RAM

नया फोन खरीदने के बाद बहुत से लोगों को मोबाइल से शिकायत होने लगती है कि फोन तो बहुत ही सुस्त यानी धीमा है, गेम खेलते वक्त अटक जाता है और मल्टीटास्किंग करते वक्त हैंग होने लगता है लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या है? क्यों नए फोन में भी इस तरह की दिक्कत आने लगती है? ये सब होता है RAM की वजह से है, मार्केट जाकर बस फोन खरीद लेना काफी नहीं है. फोन खरीदने से पहले ये समझ लेना जरूरी है कि आपको फोन किस काम के लिए चाहिए और उस काम के लिए फोन को कितने GB RAM की जरूरत है? अगर आपने ये समझ लिया तो आप फोन खरीदने के बाद यूं परेशान नहीं होंगे.

बेसिक काम के लिए कितने GB RAM वाला फोन?

फोन मिलाने-रिसीव करने, व्हाट्सऐप चलाने, सोशल मीडिया (लाइट वर्जन) ऐप्स का इस्तेमाल करने, हल्के ऐप्स चलाने, म्यूजिक सुनने और सामान्य ब्राउजिंग जैसे बेसिक काम के लिए फोन खरीद रहे हैं तो 4GB RAM वाला फोन इन सभी बेसिक काम के लिए पर्याप्त है.

नॉर्मल मल्टीटास्किंग के लिए कितने GB RAM वाला फोन?

एक-साथ 5 से 6 ऐप्स, सोशल मीडिया ऐप्स, ईमेल, यूट्यूब, ओटीटी स्ट्रीमिंग और मीडिया ब्राउजिंग करने के लिए फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो 6GB RAM वाला फोन आपके इन सभी कामों को आसानी से हैंडल कर लेगा. एक साथकई ऐप्स को बैकग्राउंड में चलाने और उनके बीच तेजी से स्विच करने के लिए कम से कम 6 जीबी रैम की जरूरत पड़ती है.

हैवी मल्टीटास्किंग के लिए कितने GB RAM वाला फोन?

अगर आप भी एक साथ कई टैब ओपन कर ब्राउजिंग करते हैं, सोशल मीडिया (Instagram और Snapchat), वीडियो एडिटिंग (हल्के ऐप्स), फ़ोटो एडिटिंग (Picsart), नॉर्मल गेमिंग ऐप्स (Subway Surfers और Candy Crush) जैसे काम के लिए फोन खरीद रहे हैं तो 8GB रैम वाला फोन पर्याप्त है. 8 जीबी रैम वाला फोन परफॉर्मेंस को बनाए रखते हुए बैकग्राउंड प्रोसेस को आसानी से मैनेज कर सकता है.

एडवांस गेमिंग और प्रोफेशनल यूजर कितने GB रैम वाला फोन खरीदें?

BGMI और Call of Duty जैसी हाई ग्राफिक्स वाली गेम को हाई सेटिंग्स पर खेलते हैं, या फिर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग ,हैवी वीडियो एडिटिंग ऐप्स (KineMaster और CapCut) और एक्स्ट्रीम लेवल की मल्टीटास्किंग करते हैं तो आपको 12GB रैम वाले फोन की जरूरत पड़ेगी. 12GB रैम वाला फोन इस बात को सुनिश्चित करता है कि गेम्स और हैवी ऐप्स बिना किसी रुकावट के चलें.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     खंडवा में धारा 163 लागू: बिना अनुमति रैली और जुलूस पर प्रतिबंध, 5 अप्रैल तक रहेंगे सख्त नियम     |     Eastern Nagaland Peace Pact: नागालैंड में खत्म हुआ गतिरोध; गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कैसे बनी ENPO के साथ बात     |     Greater Noida Crime News: 30 मेडल विजेता शूटर शिवम ठाकुर की कार पर हमला; बदमाशों ने पीछा कर गोलियां चलाईं, बाल-बाल बचे     |     Delhi CM Rekha Gupta on Pollution: प्रदूषण के लिए पिछली सरकार जिम्मेदार; सीएम रेखा गुप्ता का ‘AAP’ पर बड़ा सियासी हमला     |     Salman Khan Jaipur Court Appearance: कल जयपुर की अदालत में पेश होंगे सलमान खान, जानें किस पुराने मामले में बढ़ा सस्पेंस     |     Rahul Gandhi Slams PM Modi: “सवालों से इतनी घबराहट?” पीएम मोदी के राज्यसभा भाषण पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार     |     Bikram Majithia vs Punjab DGP: “मेरा एनकाउंटर हुआ तो पंजाब DGP होंगे जिम्मेदार”, बिक्रम मजीठिया ने लगाए गंभीर आरोप     |     Drone Sighting in Punjab Villages: पंजाब के कई गांवों में आसमान में दिखे संदिग्ध ड्रोन, लोगों में दहशत, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |     Punjab Lawyers Strike: पंजाब भर के वकील 3 दिन की हड़ताल पर, अदालतों में काम बंद; जानें क्या है पूरा मामला     |     District Administration Strict Action: नशा तस्करी और गौ-वंश की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने लागू की नई पाबंदियां     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें