Rajasthan Road Accident: आबूरोड हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को रौंदा; एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

राजस्थान के सिरोही स्थित पालनपुर-आबूरोड हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल है. हादस उस समय हुअ जब एक आयशर ट्रक ने इनोवा कार को जोरदार टक्कर मारी. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसा गुजरात के अमीरगढ़- इकबालगढ़ के बीच हुआ. घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. गुजरात पुलिस ने सभी मृतको के शव को अमीरगढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे में शिवगंज के 3 पिंडवाड़ा और आबूरोड 1-1 मृतक बताए जा रहे हैं. मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

कैसे हुआ हादसा?

बताता जा रहा है कि ट्रक कथित तौर पर गलत साइड से तेज रफ्तार में आ रही थी और इनोवा कार में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई. घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और कई घंटों तक ट्रैफिक बाधित रहा, जिससे करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया.

हादसे के बाद फरार हो गया ट्रक ड्राइवर

अमीरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ियों में फंसे लोगों को बाहर निकाला. शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया. पुलिस के अनुसार हादसे के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया. ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है. शुरुआती जांच से पता चलता है कि लापरवाही और गलत साइड से गाड़ी चलाने के कारण यह भीषण हादसा हुआ है. पुलिस ने ट्रक के भी जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Bengal Election Phase 2: फाल्टा में खूनी खेल! वोट देने पर मां-बेटे को ‘मर्डर’ की धमकी, हिंसा के बीच NIA की तैनाती और कई जगह लाठीचार्ज     |     IPL 2026: ऋषभ पंत की एक्स-गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने श्रेयस अय्यर के लिए लुटाया प्यार! पोस्ट में की ऐसी गलती कि सोशल मीडिया पर मच गया बवाल     |     भोजपुरी इंडस्ट्री में फिर मचेगा तहलका! खेसारी लाल यादव के नए गाने ‘ससुरवा में का करबू?’ का पोस्टर रिलीज, रानी के साथ जमी जोड़ी     |     Israel-Lebanon War: लेबनान में इजराइल का ‘महाविस्फोट’, 450 टन बारूद से उड़ाई हिजबुल्लाह की 2 KM लंबी सुरंग; भूकंप जैसा कांपा इलाका     |     Ganga Expressway Inauguration: पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज का सफर अब सिर्फ 6 घंटे; जानें 12 जिलों को कैसे होगा फायदा     |     Smartphone Care Tips: चिलचिलाती गर्मी में कहीं ब्लास्ट न हो जाए फोन की बैटरी! स्मार्टफोन को ठंडा रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स     |     PM Modi in Kashi: सर्वार्थ सिद्धि योग में पीएम मोदी ने की बाबा विश्वनाथ की विशेष पूजा, बंगाल चुनाव के नतीजों से पहले लिया आशीर्वाद     |     गर्मियों में अमृत है ‘सौंफ का पानी’: खाली पेट पीने से वेट लॉस और ग्लोइंग स्किन समेत मिलते हैं ये 5 बेमिसाल फायदे     |     Jalgaon Accident News: जलगांव में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने के बाद गैस टैंकर से टकराई क्रूजर; नई नवेली दुल्हन समेत 3 की मौत     |     Delhi Police Operation: दिल्ली पुलिस ने तोड़ी ISI की कमर, मूसेवाला मर्डर के आरोपी शाहबाज अंसारी के हथियार सिंडिकेट का भंडाफोड़; 9 गिरफ्तार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें