Rajasthan Health System: एंबुलेंस नहीं मिली तो साइकिल बनी सहारा! डीग में बुजुर्ग की मजबूरी देख पसीजा लोगों का दिल

Deeg News: राजस्थान के डीग जिला अस्पताल का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अस्पताल, जहां लोगों को सहारा मिलना चाहिए, वहीं एक बुजुर्ग अपनी बीमार पत्नी को साइकिल पर बैठाकर इमरजेंसी वार्ड से बाहर ले जाता नजर आया. यह सिर्फ एक वीडियो नहीं, बल्कि उस मजबूरी की कहानी है, जहां उम्र के इस पड़ाव पर भी एक पति अपनी पत्नी का सहारा बना हुआ है.

बताया गया कि यह बुजुर्ग अपनी पत्नी को इलाज के लिए हर 4-5 दिन में अस्पताल लेकर आता है. न कोई एंबुलेंस, न स्ट्रेचर की सुविधा- बस एक पुरानी साइकिल और जिम्मेदारी का बोझ. वह अपनी पत्नी को उसी साइकिल पर बैठाकर अस्पताल के अंदर लाता है और इलाज के बाद वापस ले जाता है.

अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना ने अस्पताल की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. अस्पताल परिसर में साइकिल ही नहीं, बल्कि बाइक तक अंदर चलती नजर आती हैं. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि लोगों को रोक पाना आसान नहीं है. अस्पताल के PMO जितेंद्र फौजदार ने बताया कि यह वीडियो हमारे डीग अस्पताल का है. यह बुजुर्ग अपनी पत्नी को दिखाने के लिए हर 4 से 5 दिन में अस्पताल आता रहता है.

CMHO बोले- हम लोगों को रोक नहीं सकते

वहीं CMHO ने कहा कि यह वीडियो डीग अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का है. हमारे पास इस बुजुर्ग की डिटेल्स नहीं है. कल अगर यह बुजुर्ग आता है तो इसके बारे में पता लग पाएगा. हम अस्पताल के अंदर साइकिल आने से नहीं रोक सकते. लोग साइकिल को अंदर ले आते हैं और फिर ले जाते हैं.

लोगों को वाहन चोरी होने का खतरा

CMHO ने कहा कि हम बुजुर्ग से यह भी नहीं कह सकते कि अम्मा को घसीटकर लेकर जाओ. लोग अस्पताल के अंदर बाइक भी ले आते हैं. यह लोग बाइक और साइकिल को बाहर कैसे खड़ी करें? अगर कोई चोरी कर ले गया तो.

यह घटना सिर्फ एक अस्पताल की नहीं, बल्कि उस व्यवस्था की तस्वीर है, जहां बुनियादी सुविधाओं की कमी आम लोगों को खुद ही समाधान ढूंढने पर मजबूर कर देती है. एक बुजुर्ग का अपनी पत्नी के प्रति समर्पण और संघर्ष, जहां दिल को छूता है, वहीं यह सवाल भी खड़ा करता है…क्या इलाज के लिए भी अब सहारे की नहीं, साधनों की जरूरत ज्यादा हो गई है?

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं ‘नरम’     |     Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्त     |     Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्त     |     Ayodhya Ram Mandir Dispute: राम मंदिर ट्रस्ट पर अखिलेश के आरोपों से मचा सियासी घमासान; ब्रजेश पाठक का पलटवार     |     Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा; पिघला हुआ स्टील गिरने से 8 कर्मचारियों की मौत     |     Delhi DDMA Meeting: दिल्ली फायर सर्विस में भर्ती होंगे पूर्व अग्निवीर; LG संधू ने मानसून और सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश     |     Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट; होटल अकाउंटेंट ने किया कोर्ट में सरेंडर     |     Delhi High Court News: लुटियंस जोन पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; कहा- ‘दिल्ली को घोटना चाहते हैं क्या?’     |     Baghpat News: प्रेरणा कैंटीन का 94 हजार का बिल दबाए बैठे अधिकारी; संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप     |     Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के लिए बढ़ी मुश्किलें; विधान परिषद टिकट पर पवन सिंह की एंट्री ने बदला सियासी समीकरण     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें