राजा रघुवंशी की मां बोलीं-मेरा बेटा लौट आया है, परिवार बच्चे के जन्म को मान रहा चमत्कार मध्यप्रदेश By Nayan Datt On Mar 31, 2026 इंदौर। इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड के करीब आठ महीने बाद उनके परिवार में खुशियों ने दस्तक दी है। परिवार के बड़े बेटे सचिन रघुवंशी के घर पुत्र जन्म हुआ है, जिसे परिवार ‘राजा की वापसी’ के रूप में देख रहा है। 29 मार्च को सचिन रघुवंशी की पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया। इस अवसर को परिवार ने खास अंदाज में मनाया और नवजात का नाम भी ‘राजा’ रखा। गृह प्रवेश ‘RAJA IS BACK’ लिखे बैनर के साथ किया गया अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बच्चे का गृह प्रवेश ‘RAJA IS BACK’ लिखे बैनर के साथ किया गया, जिसमें पूरे परिवार ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें MP Electric Bus Update: इंदौर से महेश्वर और बुरहानपुर तक… Apr 5, 2026 Jabalpur Crime: जबलपुर में ‘नकली परिवार’ का बड़ा… Apr 5, 2026 गृह प्रवेश के दौरान भावुक पल भी देखने को मिले। राजा की भाभी अपने हाथ में उनकी तस्वीर लिए नजर आईं, जबकि लंबे समय बाद परिवार के सदस्य मुस्कुराते हुए दिखाई दिए। एक संयोग जिसने भावनाओं को दी नई दिशा परिवार इस जन्म को चमत्कार मान रहा है, जिसकी वजह एक खास संयोग है। परिजनों के मुताबिक, राजा रघुवंशी की हत्या ग्यारस के दिन दोपहर करीब 2:40 बजे हुई थी। वहीं, नवजात का जन्म भी ग्यारस के दिन ही दोपहर 2:42 बजे हुआ। इस समय के करीब होने को परिवार एक संकेत के रूप में देख रहा है। मां ने कहा, ‘मेरा बेटा लौट आया’ नवजात के जन्म के बाद राजा की मां उमा रघुवंशी ने भावुक होकर कहा, मेरा बेटा लौट आया है। उन्होंने बताया कि जब वे बच्चे को ‘राजा’ कहकर पुकारती हैं, तो उसकी प्रतिक्रिया उन्हें अपने बेटे की याद दिलाती है। परिवार के लिए यह पल न केवल खुशी का है, बल्कि एक भावनात्मक संबल भी है, जिसने लंबे समय बाद उनके जीवन में मुस्कान लौटाई है। Share