रायपुर साहित्य उत्सव 2026: 23 जनवरी से सजेगी शब्दों की महफिल, देश भर के 100+ नामी दिग्गज साहित्यकार जुटेंगे!

रायपुर: 23 से 25 जनवरी तक नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में रायपुर साहित्य उत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है. अबतक 10 हजार से ज्यादा साहित्य प्रेमियों ने इस उत्सव के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है.

23 जनवरी को उद्घाटन समारोह

रायपुर साहित्य उत्सव 2026 के उद्धाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश शामिल हो रहे हैं. वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे. वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा के साथ ही महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय वर्धा की कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा, रंगकर्मी और अभिनेता मनोज जोशी भी मौजूद रहेंगे.

रायपुर साहित्य उत्सव की खास बातें

⦁ देश प्रदेश के लगभग 120 साहित्यकार, बुद्धिजीवी और रचनाकार शामिल हो रहे.

⦁ तीन दिनों में कुल 42 सत्रों का आयोजन किया जाएगा.

⦁ समकालीन सामाजिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक विषयों पर चर्चा .

⦁ 23 जनवरी को शाम 7 बजे रंगमंच के प्रतिष्ठित कलाकार और पद्मश्री से सम्मानित मनोज जोशी द्वारा बहुचर्चित नाटक ‘चाणक्य’ का मंचन.

⦁ छत्तीसगढ़ी कविता और लोकगीतों के लिए विशेष सत्र: छत्तीसगढ़ी बोली के प्रमुख कवि रामेश्वर वैष्णव, रामेश्वर शर्मा, मीर अली मीर, शशि सुरेंद्र दुबे उपस्थित रहेंगे.लोकगीत सत्र में डॉ. पीसी लाल यादव, शकुंतला तरार, बिहारीलाल साहू और डॉ. विनय कुमार पाठक अपनी प्रस्तुतियां देंगे.

⦁ मंडपों का नामकरण: साहित्य उत्सव के मंडपों का नामकरण प्रतिष्ठित साहित्यकारों के नाम पर किया गया है. मुख्य मंडप ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित छत्तीसगढ़ के एकमात्र साहित्यकार स्वर्गीय विनोद कुमार शुक्ल के नाम पर होगा. अन्य मंडप पं. श्यामलाल चतुर्वेदी, लाला जगदलपुरी और अनिरुद्ध नीरव के नाम पर होंगे.

⦁ अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में विशेष काव्य-पाठ: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में 24 जनवरी को विशेष काव्य-पाठ का आयोजन किया जाएगा.

⦁ राष्ट्रीय चिंतकों और विचारकों से होगा संवाद: साहित्य उत्सव में राज्यसभा सांसद एवं प्रखर वक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. प्रभात कुमार और प्रख्यात बुद्धिजीवी जे. नंदकुमार संवाद करेंगे.

⦁ शिक्षाविदों की उपस्थिति: वर्धा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा, शिक्षाविद मुकुल कानिटकर, आईआईएम अहमदाबाद के निदेशक डॉ. भारत भास्कर, आईआईएमसी के पूर्व महानिदेशक डॉ. संजय द्विवेदी, पटना विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. गुरु प्रकाश पासवान और जेएनयू की प्रखर विचारक डॉ. अंशु जोशी.

पत्रकारिता, सिनेमा और डिजिटल युग पर विशेष सत्र

पत्रकारिता, सिनेमा और टेलीविजन पर विशेष सत्र रखा गया है. इन सत्रों में अनुराग बसु, मनोज वर्मा, रुबिका लियाकत और हर्षवर्धन त्रिपाठी सहित कई वरिष्ठ पत्रकार और फिल्मकार शामिल होंगे.

24 जनवरी को डिजिटल युग और एआई विषय पर सत्र में ”डिजिटल युग के लेखक और पाठक”, ”उपनिषद से एआई तक : साहित्य की यात्रा” जैसे विषयों पर चर्चा होगी.

ये प्रमुख साहित्यकार हो रहे शामिल

⦁ मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी के संचालक विकास दवे

⦁ सुप्रसिद्ध लेखक अजय के पांडे (बेस्टसेलर कृति ‘यू आर माई बेस्ट वाइफ’ के रचयिता)

⦁ प्रसिद्ध उपन्यासकार इंदिरा दांगी

⦁ लेखिका सोनाली मिश्र

⦁ हिन्दी साहित्य की विदुषी जयश्री रॉय

⦁ चर्चित फोटोग्राफर और लेखिका डॉ. कायनात काजी

दस हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

रायपुर साहित्य उत्सव के लिए अब तक 10,000 से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. आयोजन स्थल पर जाकर तुरंत अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |     दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफर अब होगा महंगा! 1 अप्रैल से बढ़ गईं टोल की दरें; जानें NH-9 और पेरिफेरल पर अब कितनी ढीली होगी आपकी जेब?     |     MS Dhoni के ‘हुक्का पार्टनर’ का बड़ा खुलासा! 4.80 करोड़ का यह खिलाड़ी तैयार करता है माही के लिए ‘शीशा’; IPL 2026 से पहले मचा हड़कंप     |     सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के बाद अब आयुष्मान-शरवरी की फिल्म पर चला कैंची! बदला जा रहा है नाम; जानें अब क्या होगा नया टाइटल?     |     North Korea Election 2026: किम जोंग उन को मिले 99.93 फीसदी वोट, क्या है उत्तर कोरियाई चुनाव का असली मकसद? जानें ‘शो इलेक्शन’ का पूरा सच     |     ब्लू-चिप कंपनियों को बड़ा झटका! दुनिया की टॉप 500 लिस्ट से बाहर हुए भारत के ये 4 दिग्गज नाम; कहीं आपकी पसंदीदा कंपनी तो नहीं? देखें पूरी लिस्ट     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें