Punjab Jail Crime: जेल के अंदर ड्रग्स और मोबाइल सप्लाई कर रहा था डॉक्टर, कार और बैग से बरामद हुआ सामान

तरनतारन: पंजाब की केंद्रीय जेल श्री गोइंदवाल साहिब एक बार फिर गंभीर सुर्खियों में आ गई है। यहां जेल में तैनात एक मेडिकल ऑफिसर को औचक तलाशी के दौरान भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल, गोलियां, चरस, मोबाइल फोन और नकदी के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।

🔍 बैग और आई-20 कार की तलाशी में मिला प्रतिबंधित सामान

पूरी घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि केंद्रीय जेल श्री गोइंदवाल साहिब के सहायक सुपरिंटेंडेंट कुलजीत सिंह ने बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे अपनी ड्यूटी पर पहुंचे मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनमोलप्रीत सिंह (पुत्र रजिंदर पाल सिंह, निवासी गली नंबर-6, ज्योतिसर कॉलोनी, जंडियाला गुरु) की जब ड्यूटी के दौरान तलाशी लेनी चाही, तो उसने अपने बैग की तलाशी देने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद जब टीम ने सख्ती दिखाते हुए डॉक्टर के बैग और उसकी आई-20 कार की बारिकी से तलाशी ली, तो वहां हड़कंप मच गया।

💊 भारी मात्रा में कैप्सूल, गोलियां और चरस बरामद

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 997 लाल रंग के नशीले कैप्सूल, 1,490 अन्य कैप्सूल, 2,050 नशीली गोलियां, 53 ग्राम चरस जैसा संदिग्ध पदार्थ, 2 मोबाइल फोन और 2,630 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि थाना श्री गोइंदवाल साहिब में मामला दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस रिमांड के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि आरोपी पिछले कितने समय से जेल के अंदर नशीला सामान पहुंचा रहा था और इस पूरे अवैध नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Kawardha News: प्रधानमंत्री जन-मन योजना से बदली कवर्धा के वनांचल की तस्वीर, 3 किमी लंबी पक्की सड़क से मिला सुगम सफर     |     Bhilai News: भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू पर दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ और डिवाइडर से टकराने से दो दोस्तों की मौत     |     GPM News: पेपर लीक मामलों को लेकर गरमाई सियासत, पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने केंद्र सरकार पर बोला हमला     |     Raipur News: भाजपा-कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान बड़ा बवाल, पुलिसकर्मियों पर पथराव के बाद 12 कांग्रेसियों पर FIR दर्ज     |     Chhattisgarh Guest Teachers Protest: संविलियन की मांग को लेकर अड़े अतिथि शिक्षक, हिंदी भवन के सामने से हटाया गया धरना स्थल     |     Manendragarh News: भरतपुर के बॉयज हॉस्टलों में अधीक्षकों की पोस्टिंग पर विवाद, जिला पंचायत सदस्य ने लगाए गंभीर आरोप     |     Bilaspur News: 7 साल से लंबित मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रदर्शन, 33 जिलों में सौंपा ज्ञापन     |     Kanker News: 14वीं राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में DSP कविता धुर्वे ने जीता गोल्ड मेडल, लगातार दूसरी बार बनीं चैंपियन     |     Chhattisgarh Crime News: दंतेवाड़ा में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत, पुलिस खंगाल रही हत्या के एंगल से जांच     |     Patti News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा, युवती पर हजारों रुपए ऐंठने और मुकरने का आरोप     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें