Propose Day 2026: अब पुराने हुए गुलाब और रिंग! इन यूनिक गिफ्ट्स के साथ कहें दिल की बात, पक्का मिलेगा ‘Yes’

प्रपोज डे वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन मनाया जाता है. यानी 8 फरवरी को. ये दिन इस प्यार भरे हफ्ते का सबसे स्पेशल दिन होता है. इस खास मौके पर लोग अपने क्रश या पार्टनर को स्पेशल तरीके से प्रपोज करते हैं. कोई रिंग देकर शादी का प्रपोजल रखता है तो कोई क्रश को गुलाब देकर अपने दिल की बात कहता है. लेकिन अपने स्पेशल वन को सिर्फ रिंग या गुलाब देना ही काफी नहीं होता है.

प्रपोज डे पर अगर आप अपनी क्रश या जिससे आप प्यार करते है उसे प्रपोज करने का प्लान बना रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम आपको बताएंगे कि, कुछ ऐसे गिफ्ट्स आइडियाज जो स्पेश ल वन को देने के लिए परफेक्ट है. सबसे खास बात ये बजट में भी मिल जाएंगे.

रिंग के साथ टेडी बियर

अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज करने का प्लान बना रहे हैं तो सिर्फ रिंग नहीं बल्कि साथ में एक टेडी बियर भी दें. टेडी बियर लड़कियों को काफी पसंद होते हैं. ऐसे में वो इन्हें अपने साथ हमेशा रखती हैं. इससे उन्हें आपकी याद आती रहेगी. टेडी बियर आपको कम से कम और ज्यादा से ज्याद कीमत में मिल जाएगा. आप अपने बजट के हिसाब से इसे खरीद सकते हैं.

कस्टमाइज पेंडेन सेट

क्रश को अगर आप अपनी दिल की बात कहना चाहते हैं तो कस्टमाइज पेंडेन सेट एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इस पेंडेन सेट में आप उसकी तस्वीर और या फिर नाम लिखवा सकते हैं. आजकल ये काफी ज्यादा पॉपुलर भी है. आप ऑफलाइन या ऑनलाइन इसे कस्टमाइज करवा सकते हैं.

वॉच भी है अच्छा ऑप्शन

वॉच भी एक अच्छा ऑप्शन है. प्रपोज डे के मौके पऱ आप अपनी पार्टनर को हाथ में घड़ी पहनाकर अपने दिल के जज्बात बता सकते हैं. सबसे खास बात ये बजट फ्रेंडली भी है. इसके साथ आप एक गुलाब भी घुटनों पर बैठकर दें. यकीनन पार्नटर का जवाब हां ही होगा.

कस्टमाइज गिफ्ट बॉक्स आएगा पसंद

लड़कियों को कस्टमाइज गिफ्ट बॉक्स काफी पसंद आते हैं . इसमें आप उनकी पसंद की चीजें रख सकते हैं. जैसे इयररिंग्स, स्क्रंची, क्यूट वॉटर बोतल, कोई प्यारी सी ड्रेस और कुछ चॉकलेट रखें. इस गिफ्ट से सामने वाले को ये भी एहसास होगा कि आपको उनकी पसंद कितनी ज्यादा पता है.

स्किनकेयर किट से करें इंप्रेस

लड़िकयों के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स किसी खजाने से कम नहीं होते हैं. ऐसे में उन्हें ये जितना मिल जाए उतना ही कम है. आपको अगर किसी को इंप्रेस करना है तो उन्हें स्किनकेयर किट दे सकते हैं. या फिर कोई मेकअप प्रोडक्ट्स भी गिफ्ट कर सकते हैं. ये एक अच्छा ऑप्शन है और बजट फ्रेंडली भी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     खंडवा में धारा 163 लागू: बिना अनुमति रैली और जुलूस पर प्रतिबंध, 5 अप्रैल तक रहेंगे सख्त नियम     |     Eastern Nagaland Peace Pact: नागालैंड में खत्म हुआ गतिरोध; गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कैसे बनी ENPO के साथ बात     |     Greater Noida Crime News: 30 मेडल विजेता शूटर शिवम ठाकुर की कार पर हमला; बदमाशों ने पीछा कर गोलियां चलाईं, बाल-बाल बचे     |     Delhi CM Rekha Gupta on Pollution: प्रदूषण के लिए पिछली सरकार जिम्मेदार; सीएम रेखा गुप्ता का ‘AAP’ पर बड़ा सियासी हमला     |     Salman Khan Jaipur Court Appearance: कल जयपुर की अदालत में पेश होंगे सलमान खान, जानें किस पुराने मामले में बढ़ा सस्पेंस     |     Rahul Gandhi Slams PM Modi: “सवालों से इतनी घबराहट?” पीएम मोदी के राज्यसभा भाषण पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार     |     Bikram Majithia vs Punjab DGP: “मेरा एनकाउंटर हुआ तो पंजाब DGP होंगे जिम्मेदार”, बिक्रम मजीठिया ने लगाए गंभीर आरोप     |     Drone Sighting in Punjab Villages: पंजाब के कई गांवों में आसमान में दिखे संदिग्ध ड्रोन, लोगों में दहशत, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |     Punjab Lawyers Strike: पंजाब भर के वकील 3 दिन की हड़ताल पर, अदालतों में काम बंद; जानें क्या है पूरा मामला     |     District Administration Strict Action: नशा तस्करी और गौ-वंश की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने लागू की नई पाबंदियां     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें