“सर्दियों में प्रेग्नेंट महिलाएं डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, जच्चा-बच्चा दोनों रहेंगे तंदुरुस्त”

सर्दियों का मौसम प्रेगनेंट महिलाओं के लिए खास देखभाल की मांग करता है. इस समय ठंड, संक्रमण और थकान का असर प्रेगनेंट महिला और गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों पर पड़ सकता है. ऐसे में सही खानपान बेहद जरूरी हो जाता है. पोषक तत्वों से भरपूर डाइट न केवल मां की सेहत को बेहतर रखती है, बल्कि बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास में भी अहम भूमिका निभाती है. सर्दियों में शरीर को ज्यादा एनर्जी और गर्माहट की जरूरत होती है, इसलिए डाइट में सही चीजों को शामिल करना जरूरी है.

सर्दियों में प्रेगनेंट महिलाओं को ऐसी चीजें खानी चाहिए, जो शरीर को गर्म रखें और जरूरी पोषण दें. सही डाइट से इम्यूनिटी मजबूत होती है और कमजोरी से बचाव होता है. थोड़ी-सी सावधानी और संतुलित डाइट से इस मौसम को सुरक्षित और स्वस्थ बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं कि सर्दियों में प्रेगनेंट महिलाओं को डाइट में किन चीजों को ज़रूर शामिल करना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए.

प्रेगनेंट महिलाओं को डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए?

आरएमएल हॉस्पिटल में महिला रोग विभाग में डॉ. सलोनी चड्ढा बताती हैं कि सर्दियों में प्रेगनेंट महिलाओं को हरी सब्जियां जैसे पालक, मेथी और सरसों का साग जरूर खाना चाहिए, क्योंकि इनमें आयरन और फाइबर भरपूर होता है. ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, अखरोट और किशमिश एनर्जी देने में मदद करते हैं.

दूध और दूध से बने प्रोडक्ट्स कैल्शियम के अच्छे सोर्स होते हैं, जो बच्चे की हड्डियों के विकास के लिए जरूरी हैं. मौसमी फल जैसे संतरा, अमरूद और सेब विटामिन सी देते करते हैं, जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है. दालें, चना और राजमा प्रोटीन की कमी को पूरा करते हैं. साथ ही, गुनगुना सूप और दलिया शरीर को गर्म रखने में सहायक होते हैं.

प्रेगनेंट महिलाओं को किन चीजों से परहेज करना चाहिए?

प्रेगनेंसी के दौरान कुछ चीजों से दूरी बनाना बेहद जरूरी होता है, ताकि मां और बच्चे दोनों की सेहत सुरक्षित रह सके. ज्यादा तला-भुना, मसालेदार और जंक फूड खाने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि इससे एसिडिटी और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. बहुत ठंडा खाना और बर्फ वाली चीजें नुकसानदेह हो सकती है.

कच्चा या अधपका मांस, अंडा और मछली खाने से बचें, क्योंकि इनमें संक्रमण का खतरा रहता है. ज्यादा कैफीन वाली चीजें जैसे चाय और कॉफी सीमित मात्रा में ही लें. पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड से दूरी रखें. धूम्रपान, शराब और किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन बिल्कुल न करें. बिना डॉक्टर की सलाह कोई दवा या हर्बल सप्लीमेंट भी न लें.

प्रेगनेंसी में देखभाल भी है ज़रूरी

सिर्फ डाइट ही नहीं, बल्कि सही देखभाल भी प्रेगनेंसी के दौरान जरूरी होती है. सर्दियों में खुद को गर्म रखें और ठंडी हवा से बचें. पर्याप्त नींद लें और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज या वॉक जरूर करें. समय-समय पर डॉक्टर की जांच कराना बेहद जरूरी है.

पानी कम पीने की गलती न करें, क्योंकि सर्दियों में भी शरीर को हाइड्रेशन की जरूरत होती है.साफ-सफाई का ध्यान रखें और किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |     “नेताजी की अस्थियां कहां हैं?”—सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार; याचिकाकर्ता से पूछा ऐसा सवाल कि बंद हो गई बोलती!     |     Share Market Crash Today 2026: क्यों गिरा आज शेयर बाजार? जानें वे 5 बड़े कारण जिनसे निवेशकों को लगा 10 लाख करोड़ का चूना     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें