PM मोदी की अध्यक्षता में आज शाम केंद्रीय मंत्रिमंडल की होगी बैठक देश By Nayan Datt On Mar 26, 2022 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज शाम 4:30 बजे केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी. बताया जा रहा है कि इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में महंगाई, यूक्रेन और कोरोना के बढ़ते मामलों पर चर्चा की संभावना है. बता दें कि देश में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1660 नए मामले सामने आए हैं. इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,30,18,032 हो गई हैं. यह भी पढ़ें West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के… Sep 19, 2026 West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस… Sep 19, 2026 वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 20,000 से कम रह गई है. वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना से 4100 लोगों की मौत हो गई है. इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,20,855 हो गई है. बताया जा रहा है कि कई राज्यों ने बैकलॉग क्लियर किया है. इसके कारण मौतों की संख्या इजाफा हुआ है. बता दें कि देश में अब तक 182.87 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है. Share