PLI से आया मोबाइल फोन निर्यात में उछाल व्यापार By Nayan Datt On Mar 28, 2022 सरकार की उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना के समर्थन से चालू वित्त वर्ष के दौरान भारत का मोबाइल फोन निर्यात 43,500 करोड़ रुपये के पार जा सकता है। उद्योग निकाय इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन ने जानकारी देते हुए कहा कि भारत का मोबाइल फोन निर्यात चालू वित्त वर्ष में अब तक लगभग 75 प्रतिशत बढ़कर 5.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इससे पिछले वित्त वर्ष 2020-21 के अंत में यह 3.16 अरब डॉलर था। यह भी पढ़ें करेंसी मार्केट में हड़कंप! युद्ध के बीच रिकॉर्ड स्तर पर गिरा… Mar 4, 2026 सोने की ‘रॉकेट’ रफ्तार और चांदी में भारी उछाल!… Mar 2, 2026 इससे पिछले वित्त वर्ष 2020-21 के अंत में यह 3.16 अरब डॉलर (लगभग 24,000 करोड़ रुपये) था। आईसीईए के चेयरमैन पंकज महेंद्रू ने कहा कि इस वित्त वर्ष में भारत का मोबाइल फोन निर्यात काफी आसानी से 5.7 अरब डॉलर को पार कर सकता है। आईसीईए के अनुसार, भारत से एप्पल और सैमसंग के मोबाइल फोन का सबसे अधिक निर्यात किया गया और इसकी वजह से देश से बाहर भेजी जाने वाली खेप में बढ़ोतरी हुई। Share