Phulo Devi Netam: ‘नक्सलवाद का खात्मा जरूरी, कांग्रेस ने बहुत कुछ खोया’; सांसद फूलो देवी नेताम का बड़ा बयान

धमतरी : केंद्र और राज्य सरकार के नक्सल मुक्त अभियान को लेकर राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम ने समर्थन जताया है. फूलोदेवी नेताम ने कहा है कि नक्सलवाद का खात्मा होना चाहिए.नक्सलवाद की वजह प्रदेश ही नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी ने बहुत कुछ खोया है.नक्सल हमले में कई कांग्रेस के नेता शहीद हुए हैं.

नक्सलवाद धीरे-धीरे हो रहा खत्म

फूलो देवी नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद धीरे-धीरे खत्म हो रहा है, जो एक सकारात्मक संकेत हैं. बस्तर क्षेत्र हमेशा शांति और विकास चाहता है.लेकिन अब हालात पहले की तुलना में बेहतर होते दिखाई दे रहे हैं. फूलो देवी नेताम ने कहा कि नक्सलवाद के कारण कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपनी जान गंवानी पड़ी, जिससे पार्टी को भारी नुकसान हुआ.इस दौरान फूलो देवी नेताम ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा.

बीजेपी कार्यकाल के दौरान कई बड़ी नक्सली घटनाएं हुईं, जिनमें सैकड़ों जवानों और आम लोगों की मौत हुई.उस दौरान कई फर्जी मुठभेड़ों की घटनाएं भी सामने आईं, जिनमें बड़ी संख्या में आदिवासियों की जान गई. कांग्रेस सरकार बनने के बाद ऐसी घटनाओं पर रोक लगी और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई- फूलो देवी नेताम, राज्यसभा सांसद

‘कांग्रेस सरकार में नक्सलवाद हुआ कमजोर’

राज्यसभा सांसद ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान नक्सल प्रभावित परिवारों के पुनर्वास पर विशेष ध्यान दिया गया और उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं. शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार जैसे क्षेत्रों में काम होने से लोगों का विश्वास शासन व्यवस्था में बढ़ा और इसका असर अब नक्सलवाद के कमजोर पड़ने के रूप में दिखाई दे रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि बड़े-बड़े नक्सली नेताओं का सरेंडर करना इस बात का संकेत है कि क्षेत्र में शांति स्थापित हो रही है.

रसोई गैस की समस्या पर भी उठाए सवाल

इसके अलावा उन्होंने देश में रसोई गैस की समस्या को लेकर भी केंद्र सरकार पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर की उपलब्धता और बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है. इस मुद्दे को लेकर विपक्ष सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष जारी रखेगा और आम लोगों की आवाज उठाता रहेगा.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Amritsar High Alert: अमृतसर में चप्पे-चप्पे पर कमांडो तैनात! संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ चेकिंग     |     Ludhiana Vigilance Action: लुधियाना में विजिलेंस का बड़ा धमाका! रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ ASI     |     Punjab Road Accident: चलती कार पर गिरा लोहे का भारी खंभा, शीशा तोड़कर घुसा अंदर; बाल-बाल बचे यात्री     |     Ludhiana Traffic News: लुधियाना की सड़कों पर ‘मौत का जुगाड़’! खतरनाक वाहनों से बढ़ा हादसों का डर, प्रशासन मौन     |     Chandigarh News: चंडीगढ़ भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमला! पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचा, जांच तेज     |     सुखबीर बादल ने CM भगवंत मान को घेरा, ओलावृष्टि से खराब हुई फसल पर मुआवजा दे सरकार     |     Cyber Fraud: ट्रेडिंग ऐप के नाम पर बड़ी ठगी! मुनाफे के चक्कर में व्यापारी ने गंवाए 21.35 लाख रुपये     |     Haryana Education News: एक्सटेंशन लेक्चररों को बड़ा झटका! हाई कोर्ट ने समान काम-समान वेतन (या नियमितीकरण) की मांग को किया खारिज     |     Corruption Case: रिश्वत के फेर में फंसे खाद्य आपूर्ति नियंत्रक और उप-निरीक्षक, विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई     |     Crime News: पति से सुलह का झांसा देकर महिला से गैंगरेप, पूर्व पार्षद और उसके साथी पर संगीन आरोप     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें