PGI चंडीगढ़ में आज तीन हजार कर्मचारी हड़ताल पर पंजाब By Nayan Datt On Mar 26, 2022 चंडीगढ़। पीजीआइ चंडीगढ़ में आज ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। क्योंकि पीजीआइ के तीन हजार से अधिक कांट्रैक्ट कर्मचारियों ने आज हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। इस वजह से ओपीडी सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। पीजीआइ प्रशासन की ओर से वीरवार देर शाम इसकी घोषणा की गई। बहरहाल पीजीआइ में इमरजेंसी और आइसीयू सेवाएं संचालित की जाएंगी। लेकिन पीजीआइ की ओर से आम पब्लिक और शहर के अन्य चिकित्सा संस्थानों से सहयोग करने की अपील की है। यह भी पढ़ें Railway Update: पटियाला ब्लास्ट के बाद पंजाब से दिल्ली जाने… Apr 28, 2026 Trident Plant Security: ट्राइडेंट प्लांट में गिरा संदिग्ध… Apr 28, 2026 पीजीआइ ने पड़ोसी राज्यों से पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर किए जाने वाले मरीजों को लेकर राज्य सरकारों और वहां मौजूद अस्पताल प्रशासन से अपील की है कि कांट्रैक्ट कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की वजह से स्वास्थ्य सेवाएं बाधित रहेंगी। ऐसे में मरीजों को आज रेफर न करें। वहीं, आपातकाल में मरीज को रेफर करने से पहले पीजीआइ प्रशासन से संपर्क जरूर कर लें। पीजीआइ ने चंडीगढ़ के सरकारी अस्पतालों, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से शुक्रवार यानी 25 मार्च को कोई भी मरीज रेफर न करने की अपील की है। Share