Paytm के शेयर में मिल सकता है 64 फीसदी रिटर्न व्यापार By Nayan Datt On Feb 22, 2022 घरेलू ब्रोकरेज और रिसर्च फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने पेटीएम स्टॉक पर खरीदारी की सलाह दी है | पेटीएम का शेयर पिछले साल नवंबर में शेयर बाजार में लिस्ट हुआ था | लिस्टिंग के बाद से यह करीब 48 फीसदी टूट चुका है | वहीं, सालाना आधार पर पर यह शेयर 2022 में 39 फीसदी गिर चुका है | वैल्युएशन संबंधी चिंताओं का असर शेयर पर हुआ है | आईसीआईसीआई सिक्योरिटी ने अब पेटीएम पर 1,352 रुपये के लक्ष्य के साथ Buy रेटिंग दी है | मौजूदा स्तर से शेयर में 64 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है | यह भी पढ़ें Mutual Funds Investment: शेयर बाजार की गिरावट में MFs ने… Apr 16, 2026 Dubai Property Market: मिडिल ईस्ट टेंशन का दुबई रियल एस्टेट… Apr 15, 2026 हालांकि, ब्रोकरेज के अनुसार वित्तीय सेवाओं के कारोबार में उम्मीद से कम मॉनेटाइजेशन और प्रतिकूल नियामक रुख कंपनी के लिए जोखिम साबित हो सकते हैं | ब्रोकरेज फर्म के एक नोट में कहा है कि पेटीएम के मूल्यांकन और असेसमेंट के लिए काफी अलग है | माजूदा समय में मैनेजमेंट की ग्रोथ प्लान के लिए निवेश की जरुरत होगी और काफी ज्यादा नकदी खर्च होने की संभावना है | यह सेगमेंट अत्यधिक प्रतिस्पर्धी होने के साथ स्विचिंग कॉस्ट कम है और बड़ी कंपनियां आक्रामक रणनीति बना रहे हैं | Share