पवन कल्याण का पावर पैक्ड धमाका! ‘धुरंधर’ के शोर में भी ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने तोड़े रिकॉर्ड; 3 दिन में कमाए इतने करोड़, बॉक्स ऑफिस हिला

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की जबरदस्त सफलता के बाद अब फिल्म के दूसरे पार्ट ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है और जबरदस्त कमाई भी करती नजर आ रही है. फिल्म ने 3 दिन में ही 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और थिएटर्स में अपना कब्जा जमा लिया है. फिल्म की कमाई के आंकड़े चौंकाने वाले हैं. धुरंधर 2 फिल्म की रिलीज के बीच अधिकतर फिल्मों ने अपनी रिलीज को आगे के लिए शिफ्ट कर दिया. लेकिन पावर स्टार पवन कल्याण ने अपनी फिल्म उस्ताद भगत सिंह को इस मौके पर ही रिलीज किया. ऐसा माना जा रहा था कि धुरंधर 2 की रिलीज के बीच इस फिल्म का कलेक्शन बढ़िया नहीं होगा. लेकिन इसका उल्टा देखने को मिल रहा है.

पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह ने धुरंधर द रिवेंज की रिलीज के बीच भी अपनी जलवा कायम रखा है. ये फिल्म तेलुगु में ही रिलीज की गई है. किसी भी एक भाषा में रिलीज के बाद और धुरंधर 2 से क्लैश के बाद भी इस फिल्म का कलेक्शन काफी अच्छा जा रहा है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने 3 दिनों में कितनी कमाई कर ली है.

भारत में उस्ताद भगत सिंह ने कितने कमाए?

उस्ताद भगत सिंह फिल्म की बात करें तो इस फिल्म को काफी अच्छी ओपनिंग मिली और सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 34.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं इसके बाद फिल्म की कमाई में गिरावट भी दर्ज की गई. दूसरे दिन फिल्म ने 9 करोड़ रुपए कमाए और तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 9.15 करोड़ रुपये का रहा. इस लिहाज से फिल्म ने 3 दिनों में भारत में 52.90 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. ये फिल्म के नेट कलेक्शन के आंकड़े हैं.

कितना हुआ उस्ताद भगत सिंह का वर्ल्डवाइड कलेक्शन?

उस्ताद भगत सिंह फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म को विदेशों से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 62.42 करोड़ रुपये का हो गया है. वहीं फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 9.25 करोड़ रुपये का रहा है. इस लिहाज से देखा जाए तो फिल्म ने रिलीज के 3 दिनों में दुनियाभर में 71.67 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म की खास बात ये है कि ये सिर्फ एक लैंग्वेज में ही रिलीज की गई है. इस लिहाज से देखा जाए तो इसके कलेक्शन को बढ़िया माना जा सकता है. देखने वाली बात होगी कि रविवार को इसकी कमाई कितनी जाती है.

धुरंधर 2 ने कितने कमाए?

वहीं बात अगर धुरंधर 2 फिल्म की करें तो इसका कलेक्शन भी जबरदस्त जा रहा है. फिल्म ने 3 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ फिल्म को रविवार के दिन ईद का भी फायदा मिलने की उम्मीद हैं. ऐसे में फिल्म जल्द ही हिंदी में भी 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है. फिलहाल तो सभी की नजरें इसपर हैं कि धुरंधर द रिवेंज अपने पहले पार्ट के कलेक्शन को कब तक पार करती है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Hydrogen Train Trial India: जींद में हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल फेल, गैस प्लांट में आई तकनीकी खराबी; रेलवे अधिकारियों की बढ़ी टेंशन     |     हरियाणा को बड़ी सौगात! इन रूटों पर बिछेंगी नई रेलवे लाइनें, अब मिनटों में तय होगा घंटों का सफर     |     विधायक कुलदीप वत्स के घर पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा! क्रॉस वोटिंग के सवाल पर ‘कतराते’ नजर आए पूर्व सीएम; हरियाणा कांग्रेस में फिर मचेगी रार?     |     Bhiwani Honeytrap Case: भिवानी में बुजुर्ग बना हनीट्रैप का शिकार, मां-बेटे समेत 4 आरोपी गिरफ्तार; जानें कैसे बुना गया था साजिश का जाल     |     Faridabad High-Voltage Drama: फरीदाबाद में 150 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा शराबी युवक, पुलिस ने जान जोखिम में डाल किया सफल रेस्क्यू     |     इंद्री में ‘गौवंश हत्या’ पर भारी आक्रोश! महापंचायत का बड़ा ऐलान—”2 दिन में गिरफ्तारी नहीं तो पूरा हरियाणा चक्का जाम”     |     HBSE Exams 2026: हरियाणा में नकल पर नकेल, 291 छात्रों पर केस दर्ज; लापरवाही बरतने वाले 61 सुपरवाइजर कार्यभार मुक्त     |     Uzbekistan Kidnapping News: उज्बेकिस्तान में कुरुक्षेत्र के तीन युवक अगवा, बेरहमी से पिटाई और 45 लाख की फिरौती; हरियाणा में हड़कंप     |     Haryana Farmers to Africa: केन्या और तंजानिया में खेती का मौका, हरियाणा सरकार की बड़ी पहल; जानें कैसे होगा रजिस्ट्रेशन और क्या मिलेगी मदद     |     हरियाणा में ‘डिजिटल राजस्व’ की क्रांति! पटवारियों और कानूनगो के हाथों में होंगे स्मार्ट टैबलेट; अब एक क्लिक पर होंगे जमीन के सारे काम     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें