Patna NEET Aspirant Death Case: अब CBI करेगी छात्रा की मौत की जांच, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान!

बिहार की राजधानी पटना में नीट छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत मामले में एक बेहद ही अहम अपडेट सामने आ गया है. अब इस मामले की जांच सीबीआई करेगी. इस बात की जानकारी खुद डिप्टी सीएम और गृह विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी ने दी. अब तक इस मामले की जांच बिहार पुलिस की एसआईटी कर रही थी.

दरअसल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने शनिवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी दी कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत सरकार से पटना में हुए नीट छात्रा की हत्या के मामले को सीबीआई से जांच का आग्रह किया है. घटना का पारदर्शी और न्यायपूर्ण तरीके से उद्बोधन किया जाएगा.

इस बेहद ही चर्चित मामले की जांच बिहार पुलिस की एसआईटी कर रही थी. जांच के दौरान कई लोगों के हिरासत में लिए जाने की भी खबर सामने आई थी. मामले में तब नया मोड आ गया था, जब एफएसएल की जांच में मृतका के इनरवियर पर मेल स्पर्म के अवशेष मिले थे. स्पर्म मिलने के बाद डीएनए जांच और मिलान के लिए पुलिस ने कई अन्य लोगों से भी सैंपल लिए थे. शुक्रवार को ही मृतका के परिजनों ने डीजीपी से उनके आवास पर मुलाकात भी की थी. मुलाकात के बाद परिजनों ने कई सारी बातें भी मीडिया के सामने रखी थी. अब इसी मामले में डिप्टी सीएम के द्वारा दी गई जानकारी के कारण एक अलग मोड सामने आ गया है. डिप्टी सीएम के द्वारा जिस बात की जानकारी दी गई है, उसे लेकर के राजनीति भी जबरदस्त तरीके से तेज हो गई है.

एजाज अहमद ने राज्य सरकार को घेरा

राष्ट्रीय जनता दल ने इस पूरे मामले को लेकर के अपनी तीखी प्रतिक्रिया भी दी है. राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि बेटी बचाने और बेटी पढ़ने जैसे बड़े-बड़े नारे दिए जाते हैं लेकिन नीट छात्रा के मामले पर जिस तरीके से जांच प्रक्रिया चल रही है, जिस प्रकार से जांच चल रहा है, ऐसा लगता है बिहार में जो सरकार है वह न बेटी बचाना चाहती है न ही बेटी को पढ़ने देना चाहती है.

Yy

छात्रा की मौत के मामले के बाद से सभी पेरेंट्स में इस बात का डर है कि हमारी बेटी पढ़ने गई है वह सुरक्षित रहेगी या नहीं और अगर उसके साथ कोई वाक्यात हो गया तो सरकार जांच में अभियुक्त को पकड़ेगी या नहीं? सरकार की कार्य प्रणाली, शासन की कार्यप्रणाली और नीट छात्रा के माता-पिता के बयान के बाद यह समझ में आ रहा है कि बिहार में जो सरकार चल रही है, यह जो नारा देते हैं, इस मामले में ऐसा लग रहा है कि सरकार अभियुक्त को बचाने में लगी हुई है. परिवार के लोग स्पष्ट रूप से इन बातों का जिक्र कर रहे हैं.

क्या बोले बीजेपी के प्रभाकर मिश्रा?

वहीं, भारतीय जनता पार्टी का कुछ और ही कहना है. पार्टी के प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ कर दिया है कि बेटियों की न्याय पर कोई समझौता नहीं होगा. पटना में नीट छात्रा की हत्या के मामले में सीबीआई जांच की मांग कर इन्होंने यह साबित कर दिया कि सुशासन शब्द नहीं, संकल्प है. यह वही सरकार है जो दोषी चाहे जितना भी रसुखदार क्यों न हो, उन्हें कानून के दायरे में लाकर के कटघरे में खड़ा करती है. जो लोग आज सवाल उठा रहे हैं उन्हें समझना चाहिए की न्याय की सबसे मजबूत आवाज नीतीश कुमार है. बिहार में कानून का राज है और रहेगा. दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     खंडवा में धारा 163 लागू: बिना अनुमति रैली और जुलूस पर प्रतिबंध, 5 अप्रैल तक रहेंगे सख्त नियम     |     Eastern Nagaland Peace Pact: नागालैंड में खत्म हुआ गतिरोध; गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कैसे बनी ENPO के साथ बात     |     Greater Noida Crime News: 30 मेडल विजेता शूटर शिवम ठाकुर की कार पर हमला; बदमाशों ने पीछा कर गोलियां चलाईं, बाल-बाल बचे     |     Delhi CM Rekha Gupta on Pollution: प्रदूषण के लिए पिछली सरकार जिम्मेदार; सीएम रेखा गुप्ता का ‘AAP’ पर बड़ा सियासी हमला     |     Salman Khan Jaipur Court Appearance: कल जयपुर की अदालत में पेश होंगे सलमान खान, जानें किस पुराने मामले में बढ़ा सस्पेंस     |     Rahul Gandhi Slams PM Modi: “सवालों से इतनी घबराहट?” पीएम मोदी के राज्यसभा भाषण पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार     |     Bikram Majithia vs Punjab DGP: “मेरा एनकाउंटर हुआ तो पंजाब DGP होंगे जिम्मेदार”, बिक्रम मजीठिया ने लगाए गंभीर आरोप     |     Drone Sighting in Punjab Villages: पंजाब के कई गांवों में आसमान में दिखे संदिग्ध ड्रोन, लोगों में दहशत, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |     Punjab Lawyers Strike: पंजाब भर के वकील 3 दिन की हड़ताल पर, अदालतों में काम बंद; जानें क्या है पूरा मामला     |     District Administration Strict Action: नशा तस्करी और गौ-वंश की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने लागू की नई पाबंदियां     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें