Panipat News: डेढ़ साल की बच्ची पर गिरा खौलता हुआ पानी, जानें कैसे हुआ ये दर्दनाक हादसा हरियाणा By Nayan Datt On Mar 29, 2026 पानीपत : पानीपत जिले के गांव सिवाह में बड़ा हादसा हो गया। जहां खेल रही डेढ़ साल की बच्ची उबलते हुए पानी की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गई। बच्ची को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भी पढ़ें Ludhiana Traffic News: लुधियाना की सड़कों पर ‘मौत का… Apr 4, 2026 Chandigarh News: चंडीगढ़ भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमला! पुलिस… Apr 4, 2026 मूल रूप से शामली (यूपी) के गांव रामड़ा निवासी मोहम्मद इस्तिगार ने बताया कि वह फिलहाल पानीपत के गांव सिवाह के खेतों में अपने परिवार के साथ रहता है और वहां खरबूजे की खेती करता है। शनिवार शाम करीब 4 बजे उसकी पत्नी घर में चावल बना रही थी। एक बड़े बर्तन में करीब 4 लीटर पानी उबल रहा था। पत्नी पानी उबलने के बाद किसी दूसरे काम में व्यस्त हो गई। इसी दौरान उनकी इकलौती बेटी अमबिया वहां खेलते हुए पहुंच गई। खेलते-खेलते मासूम का हाथ उबलते पानी के बर्तन पर लग गया, जिससे खोलता हुआ पानी सीधे उसके ऊपर गिर गया। जिससे वह झुलस गई। Share