Palamu Police Poster War: नक्सलियों के बाद अब सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ पलामू पुलिस का ‘पोस्टर वॉर’

पलामू: सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ पुलिस ने पोस्टर बार शुरू किया है. एक समय में नक्सलियों के खिलाफ पोस्टर वॉर की शुरुआत की गई थी. नक्सलियों के खिलाफ मिली सफलता के बाद पुलिस ने सड़क हादसा, महिलाओं के खिलाफ अपराध, अफीम को खेती, बाल विवाह एवं विभिन्न समाजिक कुरीति के खिलाफ लड़ाई शुरू की है. इस लड़ाई में पुलिस पोस्टर का इस्तेमाल कर रही है.

पलामू पुलिस, पोस्टर वॉर को महत्वपूर्ण मान रही है एवं आम ग्रामीणों को इससे जोड़ रही है. पोस्टर के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है और ग्रामीणों को कानूनी जानकारी एवं सलाह दी जा रही है. पलामू के सभी थाना प्रभारी स्कूली बच्चों से लेकर आम ग्रामीणों को एक-एक बिंदु को जानकारी दे रहे हैं. इस दौरान पुलिस अधिकारियों के नंबर को भी साझा कर रही है ताकि विपरीत परिस्थितियों में ग्रामीण मदद मांग सके. पुलिस के पोस्टर का कई इलाकों में असर भी नजर आने लगा है.

पोस्टर वॉर के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल

पुलिस ग्रामीण इलाकों में पोस्टर को चिपका रही है. जबकि आधुनिक तकनीक को भी अपना रही है. पोस्टर का डिजिटल स्वरूप सोशल मीडिया में शेयर किया जा रहा है ताकि विभिन्न सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके. पुलिस इस लड़ाई में सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल कर रही है. थाना प्रभारी एवं विभिन्न पुलिस अधिकारी, ग्रामीण से जुड़े कई सोशल मीडिया ग्रुप में जुड़ रहे हैं एवं पोस्टर संबंधी जानकारी को शेयर कर रहे हैं. पुलिस पोस्ट के माध्यम से विभिन्न परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को सलाह भी दे रही है और इसके गाइडलाइन के बारे में जानकारी भी दे रही है.

केस स्टडी 1

पलामू पुलिस ने पोस्टर के माध्यम से सड़क दुर्घटना में जख्मी व्यक्ति को मदद पहुंचाने वाले को राहवीर योजना की जानकारी दी थी एवं नंबर को साझा किया था. शुक्रवार को हुसैनाबाद के इलाके में हुए सड़क हादसे में स्थानीय ग्रामीणों ने जख्मी को अस्पताल पहुंचाया था और पूरे मामले की जानकारी पलामू एसपी रीष्मा रमेशन को दी थी. ग्रामीणों ने पलामू एसपी को बताया था कि पोस्ट के माध्यम से राहवीर योजना की जानकारी मिली थी. सड़क हादसे में जख्मी व्यक्ति को मदद पहुंचाने पर राहवीर योजना है. मदद करने वालों को 25 हजार रुपये तक का इनाम मिल सकता है.

केस स्टडी 2

पलामू के मनातू का इलाका अफीम की खेती के लिए चर्चित है. अफीम की खेती के खिलाफ जागरूकता अभियान के दौरान पुलिस मनातू के विभिन्न इलाकों में पहुंची थी एवं ग्रामीणों के बीच पोस्टर को बांटा था. ग्रामीणों ने पोस्टर के माध्यम से मिली कानूनी जानकारी के बाद मनातू के कुसहा में अफीम की फसल को नष्ट कर दिया था और पुलिस को इससे संबंधित जानकारी साझा की है.

पलामू पुलिस के द्वारा पोस्टर कैंपेन शुरू किया गया है. पोस्टर कैंपेन का उद्देश्य है कि समाज के अंतिम लोगों तक मदद पहुंचाई जा सके और उनकी समस्याओं को सुना जा सके. विभिन्न सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी पोस्टर कैंपेन सफल हो रहा है. सड़क दुर्घटना में लोग मदद भी पहुंचा रहे हैं. आज के दौर में अधिकतर लोग सोशल मीडिया से जुड़े हुए हैं. यही वजह है कि पोस्ट को विभिन्न सोशल मीडिया ग्रुप में शेयर किया जा रहा है. दो-तीन प्रतिशत भी लोग जागरूक हो जाए तो पुलिस यह समझेगी कि उनका अभियान सफल हो रहा हैरीष्मा रमेशन, एसपी

पलामू के इलाके में सामाजिक कुरीति एवं बाल विवाह बड़ी चुनौती

पलामू के इलाके में सड़क हादसा, सामाजिक कुरीति एवं बाल विवाह को रोकना एक बड़ी चुनौती है. नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के आंकड़ों के अनुसार, पलामू के इलाके में 35 प्रतिशत शादियां बाल विवाह के दायरे में है. महिलाओं के खिलाफ सामाजिक अपराध भी एक बड़ी चुनौती है, जो अंधविश्वास एवं घरेलू हिंसा से जुड़ा हुआ है.

पलामू के इलाके में हर महीने विभिन्न सड़क हादसों में 15 से 18 लोगों की मौत हो जाती है. 2023-24 में पलामू में हुए विभिन्न सड़क हादसों में 223 लोगों की मौत हुई थी. 2025 में यह आंकड़ा 160 के करीब था. कई ऐसे सड़क हादसे हैं, जिसमें लोगों को मदद पहुंचाने में घंटों लग जाते हैं. इन सभी को ध्यान में रखकर पुलिस ने पोस्टर वॉर की शुरूआत की है ताकि ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ विपरीत परिस्थितियों में मदद पहुंचाई जा सके.

नक्सलियों के खिलाफ पोस्टर वॉर हुई थी सफल

नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने 2013 के बाद एक मानसिक लड़ाई शुरू की थी. इस लड़ाई में सबसे पहले आठ विभिन्न भाषाओं में, पलामू की इलाके में पोस्टर तैयार किए गए थे और ग्रामीण इलाकों में चिपकाया गया था. 2018-19 तक बड़े-बड़े होर्डिंग लगाकर इनामी नक्सलियों की जानकारी को साझा किया गया और उनके नीतियों के बारे में भी ग्रामीणों को जानकारी दी गई थी. नक्सलियों की नीति और उनसे होने वाले नुकसान के बारे में पुलिस ने पोस्टर के माध्यम से ही ग्रामीणों को बताया था. पोस्टर वॉर के कारण ही नक्सलियों की पकड़ कई ग्रामीण इलाकों में कमजोर हो गई थी और लोग मुख्यधारा से जुड़ने लगे थे.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय प्लास्टिक उद्योग ने दी बड़ी चेतावनी     |     मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: “मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य”; संपत्ति बंटवारे पर छिड़ी नई बहस     |     विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें