Palamu News: लोकसभा में गूंजा चियांकी हवाई अड्डे का मुद्दा, सांसद वीडी राम ने उड्डयन मंत्रालय से किया आग्रह
रांचीः राजधानी रांची के लालपुर इलाके में हुई चोरी कांड का खुलासा हो गया है. पुलिस ने एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को शिकंजे में लिया है. पुलिस ने चोरी किए गए गहने सहित अन्य सामान को भी बरामद कर लिया है.
इसमें सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि चोरी की वारदात को अंजाम दिलवाने में एक 12 साल के नाबालिग की मदद ली जाती थी. नाबालिग अकेले ही घरों में घुसकर जेवरात और मोबाइल फोन चुरा लेता था. चोरी के बाद वह इन सामानों को एक कबाड़ी दुकानदार को बेच देता था.
क्या है पूरा मामला
रांची के लालपुर थाना की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने घरों में घुसकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को पकड़ लिया है. खास बात यह है कि इस गिरोह में एक कबाड़ी दुकानदार भी शामिल था, जो चोरी के जेवरात खरीदता था.
पूरा मामला रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में पीएनटी कॉलोनी का है, जहां एक घर में घुसकर कीमती जेवरात और मोबाइल फोन की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि महज 12 साल का एक नाबालिग अकेले ही इस चोरी की घटना को अंजाम देता था. चोरी के बाद नाबालिग आरोपी ने जेवरात को एक कबाड़ी दुकानदार को बेच दिया था.
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कबाड़ी दुकानदार सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही चोरी के मोबाइल खरीदने के मामले में भी दो लोगों को पकड़ा गया है. गिरफ्तार आरोपियों में मुन्ना जायसवाल, उमंग कुमार साहू और सुजल कुमार के साथ एक नाबालिग शामिल है. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है.
हमने लालपुर इलाके के पीएनटी कॉलोनी में हुई चोरी की घटना को गंभीरता से लिया. नाबालिग आरोपी ने अकेले ही चोरी को अंजाम दिया और माल कबाड़ी को बेचा था. हमने पूरे गिरोह को धर दबोचा है. –रूपेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी, लालपुर.
बरामद सामानों की सूची
पुरूष अंगुठी सोना का- एक
सोने की चेन- एक
कान का फुल सोने का- एक जोड़ा
कान का फुल (छोटा) सोने का- एक जोड़ा
झुमका- एक जोड़ी
टच स्क्रीन मोबाइल फोन- एक, अभियुक्त उमंग
टच स्क्रीन मोबाइल फोन- एक, सूजल कुमार
टच स्क्रीन मोबाइल फोन- एक
