Pakur Coal Mining News: पाकुड़ में विस्थापितों का अनिश्चितकालीन धरना, मूलभूत सुविधाओं के लिए अड़े ग्रामीण; माइनिंग और ट्रांसपोर्टिंग ठप

पाकुड़: जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड के पचुवाड़ा नॉर्थ कोल ब्लॉक के सैकड़ों विस्थापित परिवार अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. इस दौरान पश्चिम बंगाल पावर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड और बीजीआर कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की. विस्थापित परिवार कोयला खनन और परिवहन का कार्य भी अनिश्चितकाल के लिए बंद कराते हुए कोल कंपनी के कार्यालय के सामने धरना पर बैठ गए.

विरोध प्रदर्शन कर रहे विस्थापित परिवार में महातान टुडू ने बताया कि कोल कंपनी ने खनन कार्य चालू करने से पहले आश्वासन दिया था कि इस क्षेत्र में विकास कार्य होगा. यहां के बच्चे शिक्षित होंगे और स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होने के साथ-साथ बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने के अलावा कई अन्य सुविधाएं गांव में बहाल की जाएगी. कोयला खनन कार्य चालू होने के वर्षों बीत गए, लेकिन इस क्षेत्र का न तो कोई विकास हुआ और न ही वादे के मुताबिक कोई कार्य किया.

मूलभूत सुविधा की मांग

विस्थापितों ने बताया कि अनुश्रवण एवं नियंत्रण कार्य समिति के बैनर तले सोमवार से कोल कंपनी का खनन कार्य और परिवहन पूरी तरह ठप कर दिया गया है. कहा हमारे मांग विशनपुर मौजा का समतलीकरण, चिकित्सा के लिए सुविधायुक्त अस्पताल, शिक्षा के लिए प्लस टू तक का स्कूल, रोजगार देने और नौकरी कर रहे ग्रामीणों को उचित वेतनमान होना चाहिए.

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में इन मांगों को लेकर कोल कंपनी और सरकारी कार्यालय का चक्कर काटते रहे. लेकिन इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई. इसलिए मजबूरन विरोध प्रदर्शन के साथ कामकाज बाधित करना पड़ा.

ग्रामीणों ने बताया कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती, कोयला खनन और परिवहन पूरी तरह बाधित रहेगा. साथ ही ग्रामीणों का धरना जारी रहेगा. इधर विस्थापित परिवारों द्वारा कोयला खनन व परिवहन बाधित किये जाने की मिली सूचना पर सिविल और पुलिस पदाधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे.

विस्थापित परिवारों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कोल कंपनी बीजीआर के जनसंपर्क पदाधिकारी संजय बेसरा ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आंदोलनकारियों के साथ सकारात्मक वार्ता हुई है, लेकिन सहमति नहीं बनी है. इसलिए आंदोलन जारी है. उन्होंने बताया कि आंदोलन खत्म हो, इसके लिए प्रयास जारी है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     UCC पर सुप्रीम कोर्ट का ‘सुप्रीम’ फैसला! केंद्र को बड़ी टिप्पणी—”अब समय आ गया है, देश में लागू हो समान नागरिक संहिता”; बदल जाएगा कानून     |     Priyanka Gandhi in Lok Sabha: राहुल गांधी के बचाव में उतरीं प्रियंका गांधी, बोलीं- ‘निडर’ हैं मेरे भाई; संसद में सरकार और विपक्ष के बीच जोरदार भिड़ंत     |     Lok Sabha News: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, गौरव गोगोई ने नरवणे की किताब से सरकार को घेरा; सदन की कार्यवाही स्थगित     |     नैनीताल पर ‘जल प्रलय’ का खतरा! चूहों के बाद अब मछलियां भी काट रही हैं नैनी झील की जड़ें; माल रोड धंसने की बड़ी चेतावनी     |     Rahul Gandhi in Sonipat: सोनीपत के मदीना गांव पहुंचे राहुल गांधी, किसान संजय की बेटी को दिया आशीर्वाद; 2 साल पहले खेत में की थी धान की रोपाई     |     Katni Road Accident: कटनी में बड़ा सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में 4 की मौत और 5 घायल; अस्पताल में मची अफरातफरी     |     UP में रजिस्ट्री का खेल खत्म! अब बिना ‘खतौनी’ में नाम के नहीं बेच पाएंगे जमीन; योगी सरकार का भू-माफियाओं पर सबसे बड़ा प्रहार     |     भागलपुर में भी बनेगा ‘मरीन ड्राइव’! पटना की तरह गंगा किनारे चमकेगी सिल्क सिटी; बिना घर तोड़े तैयार होगा शानदार प्रोजेक्ट     |     Mamata Banerjee vs ECI: ममता बनर्जी ने ड्राइंग के जरिए जताया ‘SIR’ का विरोध, चुनाव आयोग पर लगाया वोटर लिस्ट से नाम मिटाने का आरोप     |     अतुल निहाले की फांसी पर लगी रोक! 5 साल की मासूम से दरिंदगी और हत्या का है मामला; 3 धाराओं में मिली थी ‘सजा-ए-मौत’     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें