Omar Abdullah vs Pakistan: “कोलकाता तो दूर, जम्मू भी नहीं पहुंच पाए”, उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को याद दिलाया ‘ऑपरेशन सिंदूर’

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार (7 अप्रैल) को पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को कोलकाता तक पहुंचने की बात छोड़ देनी चाहिए, क्योंकि वह पिछले साल हुए ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के दौरान दिल्ली तक भी नहीं पहुंच सका था.

दरअसल ख्वाजा आसिफ ने बीते 4 अप्रैल को कहा था कि भविष्य में कोई भी संघर्ष सीमा के पास नहीं रहेगा और भारत के अंदरूनी हिस्सों तक पहुंच सकता है, उन्होंने कोलकाता को एक संभावित लक्ष्य के रूप में नामित किया था. उन्होंने एक फॉल्स फ्लैग साजिश की आशंका भी जताई थी, जिसमें उन्होंने बिना सबूत के दावा किया कि कुछ घटनाओं को आतंकवाद का रूप दिया जा सकता है.

‘भारत कोई झूठा ऑपरेशन करने की कोशिश करता है तो…’

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि अगर इस बार भारत कोई झूठा ऑपरेशन करने की कोशिश करता है, तो हम कम से कम कोलकाता तो जरूर पहुंचेंगे. उन्होंने कहा कि अगर भारत अपने ही आदमियों के जरिए या पाकिस्तानी लोगों के जरिए किसी को हिरासत में लेकर, कहीं शव रखकर और यह दावा करके कि वे आतंकवादी थे जिन्होंने ऐसा-ऐसा किया था, कोई झूठा अभियान चलाने की योजना बनाता है, तो पाकिस्तान इसे कोलकाता तक ले जाएगा.

‘देश की राजधानी तक तो पहुंच नहीं पाए…’

इस बयान के बाद भारत की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है. मंगलवार मीडिया से बात करते हुए उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूरको अभी एक साल भी नहीं हुआ है. उन्हें याद करना चाहिए कि उस समय उनकी क्या स्थिति थी. कोलकाता की बात तो छोड़िए, वे दिल्ली तक भी नहीं पहुंच पाए. किसी तरह जम्मू तक आए, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं कर सके. उन्होंने कहा कि मुल्क की राजधानी तक तो पहुंच नहीं पाए, कोलकाता पहुंचने का ख्वाब मुझे लगता है उन्हें भूल जाना चाहिए.

रिश्ते सुधारने की सलाह

इसके साथ ही सीएम ने ये भी कहा कि उनकी (पाकिस्तान) बेहतरी इसी में है कि वो किसी ना किसी तरह भारत के साथ रिश्तों को सुधारने की कोशिश करें. पाकिस्तान को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध सुधारना उसके हित में है. उन्होंने कहा कि खराब रिश्तों का असर भारत पर उतना नहीं पड़ता, जितना पाकिस्तान पर पड़ता है. इसलिए उन्हें टकराव की बजाय बातचीत और सुधार पर ध्यान देना चाहिए.

उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को दिखाया आईना

अब्दुल्ला ने आगे कहा कि भारत की स्थिति मजबूत है और देश के विमान लगातार उड़ान भर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान ईंधन संकट जैसी समस्याओं से जूझ रहा है. उन्होंने कहा कि हमने किसी भी इंटरनेशनल एयरलाइन को यह नहीं कहा है कि हमारे पास तेल नहीं है. वहीं पाकिस्तान के हालात देखिए उन्होंने एयरलाइंस को कहा हुआ है कि आप शौक से आइए, लेकिन आप तेल भर के आइए.हम आपको अपने यहां पर तेल नहीं दे सकते हैं. उनकी ये तो उनकी हालत है. उन्होंने कहा कि बजाय कोलकाता के पाकिस्तान अपने हालात को सही बनाने की कोशिश करें तो सही होगा.

ऑपरेशन सिंदूर

पिछले साल 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने हमला किया था, जिसमें 26 पर्यटकों की जान गई थी. । इस भयावह हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने पाक-अधिकृत कश्मीर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक की थी. ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए थे. इस कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए थे. वहीं जवाब में पाकिस्तान ने भी गोलाबारी और ड्रोन हमले किए, लेकिन उसे कोई खास सफलता नहीं मिली थी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     CM Mohan Yadav: लीला साहू के बाद अब मीना साकेत ने सीएम मोहन यादव से की बड़ी मांग, बोलीं- ‘अस्पताल में लगवा दो मशीन’     |     पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी, भड़के ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम; इलाके में भारी तनाव     |     MP Agriculture Roadmap: अब वैज्ञानिक तरीके से फसलों का चुनाव करेंगे मध्य प्रदेश के किसान, सरकार ने जारी किया नया कृषि रोडमैप     |     प्यार में हाई वोल्टेज ड्रामा: शादी तय होने के बाद प्रेमी से बात नहीं हुई, तो मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका     |     सूने मकान में बड़ी चोरी: 10 तोला सोना, 1 किलो चांदी और कैश पर हाथ साफ; CCTV में कैद हुई वारदात     |     Bhopal Crime: भोपाल में 11 घंटे में लूट की 2 बड़ी वारदातें, डॉक्टर के बाद अब 2 महिलाओं से चलते वाहन से बैग छीना     |     MP Weather Update: अगले 5 दिन भट्टी की तरह तपेगा मध्य प्रदेश, हीटवेव का रेड अलर्ट; रात के तापमान में भी भारी उछाल     |     ड्राइंग रूम में सजाने के लिए लोगों में मची होड़! 1000 साल पुरानी इन 2 मूर्तियों की रिप्लिका ने तोड़े बिक्री के रिकॉर्ड     |     Shahdol Train Fire: शहडोल में ट्रेन की बोगी में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार; जानें क्या रही वजह     |     पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी, भड़के ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम; भारी तनाव     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें