सहकारी बैंक की जमीन पर ‘कब्जा’, सदन में मचा कोहराम! कांग्रेस का आरोप— खास आदमी को फायदा पहुंचाने के लिए अतिक्रमण नहीं हटा रही सरकार

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने डोंगरगढ़ में सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा भवन निर्माण के लिए आवंटित जमीन पर अतिक्रमण का मुद्दा उठाया.

कांग्रेस विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार इतनी कमजोर हो गई है कि अपनी ही आबंटित जमीन से अतिक्रमण नहीं हटा पा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि बैंक भवन निर्माण की राशि स्वीकृत होने के बावजूद शाखा को किराए के भवन में चलाया जा रहा है, ताकि किसी निजी व्यक्ति को लाभ पहुंचाया जा सके.

सरकार की कमजोरी पर भड़कीं हर्षिता बघेल

कांग्रेस विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने सदन में सवाल उठाते हुए कहा कि जिस जमीन पर सहकारी बैंक शाखा भवन बनना है, वहां भूमिपूजन भी हो चुका है, लेकिन अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया. उन्होंने पूछा कि आखिर उस जमीन पर किसका कब्जा है और सरकार उसे हटाने में क्यों असफल हो रही है.उनका कहना था कि भवन निर्माण की राशि मंजूर होने के बावजूद बैंक शाखा किराए के भवन में चल रही है, जिससे किसानों को भी असुविधा हो रही है.

मंत्री केदार कश्यप का जवाब – कलेक्टर से हो चुकी है चर्चा

सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने जवाब देते हुए कहा कि फिलहाल बैंक का भवन नहीं होने के कारण शाखा किराए के भवन में संचालित की जा रही है. उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने को लेकर कलेक्टर से चर्चा हो चुकी है और जल्द ही इस दिशा में कार्रवाई की जाएगी.

किसानों की सुविधा का मुद्दा उठा

हर्षिता बघेल ने सरकार से सवाल किया कि जब बैंक किसानों के लिए बनाया गया है तो उन्हें बेहतर सुविधा कब मिलेगी. उन्होंने पूछा कि अतिक्रमण कब तक हटेगा और भवन निर्माण कब शुरू होगा. इस पर मंत्री केदार कश्यप ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाकर भवन निर्माण कराया जाएगा.

भूपेश बघेल ने भी साधा निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूरक प्रश्न में जमीन के रकबे को लेकर सरकार को घेरा. उन्होंने पूछा कि कुल कितनी जमीन आबंटित है और पार्किंग के लिए कितनी जगह की आवश्यकता है. मंत्री ने बताया कि 2200 वर्ग मीटर जमीन आबंटित है और लगभग 3 हजार वर्ग मीटर जमीन पार्किंग के लिए चाहिए. इस पर भूपेश बघेल ने कहा कि वहां करीब 19 हजार वर्ग फीट जमीन खाली पड़ी है, इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है, जिससे साफ है कि किसी निजी व्यक्ति को फायदा पहुंचाने के लिए कार्रवाई नहीं की जा रही है. मंत्री ने दोहराया कि अतिक्रमण जल्द हटाया जाएगा.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Just Married! कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने रचाई शादी; बिना किसी शोर-शराबे के लिए सात फेरे, देखें कपल की पहली खूबसूरत तस्वीरें     |     Lok Sabha News: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज, सदन में ध्वनिमत से हुआ फैसला; जानें पूरा घटनाक्रम     |     होमुर्ज की टेंशन खत्म! भारत ने खोजा तेल आपूर्ति का नया ‘सीक्रेट’ रास्ता; अब खाड़ी देशों के बजाय यहाँ से आ रहा 70% कच्चा तेल, दुनिया हैरान     |     Temple LPG Crisis: देश के बड़े मंदिरों में भोग-प्रसाद पर संकट, एलपीजी की किल्लत से थमी भंडारों की रफ्तार; जानें शिरडी और पंढरपुर का हाल     |     Noida LPG Crisis: नोएडा में कमर्शियल सिलेंडर की भारी किल्लत, कैटरर्स और होटल संचालक परेशान; शादी-रिसेप्शन की बुकिंग पर संकट     |     सरेराह गुंडागर्दी! बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को बीच सड़क लूटा; दिनदहाड़े वारदात से दहला इलाका, पुलिस के हाथ अब तक खाली     |     पंजाब में फिर ‘गैंगवार’ जैसी वारदात! कार सवार हमलावरों ने युवक को सरेआम मारी गोलियां; अंधाधुंध फायरिंग से थर्राया इलाका     |     अस्पताल में गोलियां चलाने वाले बदमाश ढेर! फिरौती के लिए की थी फायरिंग, पुलिस ने 2 को दबोचा; पास से मिला हथियारों का जखीरा     |     जालंधर में खाकी का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! नशे के अड्डों पर पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी; चप्पे-चप्पे की तलाशी, तस्करों में मचा हड़कंप     |     अमृतसर में नहीं होगी तेल और गैस की कमी! DC का बड़ा बयान— “अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पर्याप्त है स्टॉक”; पैनिक बुकिंग करने वालों को दी सलाह     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें